फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hearing in Delhi High Court on the petition against the arrest of Arvind Kejriwal

दिल्ली शराब घोटाला: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

Wed, 03 Apr 2024 04:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 03 Apr 2024 04:39 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है। फिलहाल, फैसले को सुरक्षित रख लिया गया है। केजरीवाल ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दायर की।

विज्ञापन
Hearing in Delhi High Court on the petition against the arrest of Arvind Kejriwal
दिल्ली हाईकोर्ट और अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दायर याचिका पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वे अपने खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किसी विशेष अपवाद का दावा करने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव या सीएम के रूप में अपनी स्थिति का हवाला नहीं दे सकते। वहीं केजरीवाल ने कहा गवाहों से जबरन बयान दिलवाए ताकि उन्हें चुनावों में गिरफ्तारी किया जा सके ऐसे में गिरफ्तारी गैरकानूनी है। हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

विज्ञापन


केजरीवाल ने उनकी गिरफ्तारी को एक साजिश बताया है। उन्होंने गवाहों के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा ईडी गवाहों के बयान तक तक लेती रही जब तक उन्होंने उनका नाम नहीं लिया। नाम लेते ही उनकी गिरफ्तारी हो गई। केजरीवाल ने हाई कोर्ट के समक्ष कहा कि चुनाव के बीच में गिरफ्तारी क्यों हुई। यह स्पष्ट है कि गैर-स्तरीय खेल का मैदान बनाने के लिए बहुत पहले के घोटाले का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


ईडी की और से पेश एएसजी राजू ने कहा कि 5 प्रतिशत का लाभ 12 प्रतिशत क्यों कर दिया गया, इसका कोई हिसाब नहीं लगाया गया। केवल अनुमान यह है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि 7 प्रतिशत हिस्से का उपयोग रिश्वत देने के लिए किया जाए। यह तथ्य कि घोटाला हुआ है, आज संदेह से परे है। आप कितना भी शोर मचा लें, यह सच है कि घोटाला हुआ है। वहीं, न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा के समक्ष केजरीवाल की और से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने तर्क रखा कि केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है कि वह मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में शामिल हैं। उन्होंने कहा घोटाला बहुत पहले सामने आया था। अगस्त 2022 और अक्टूबर 2023 लेकिन गिरफ्तारी चुनावों के दौरान ही क्यों।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिंघवी ने गवाहों का हवाला देते हुए कहा यह बेहद शर्मनाक है, रेड्डी के 13 बयान हैं 11 बयानों में मेरे खिलाफ कुछ भी नहीं है। फिर वह 25 और 29 अप्रैल को बयान देते हैं और तुरंत उन्हें जमानत मिल जाती है। पहले चिकित्सीय आधार पर फिर माफ़ी। रेड्डी के कुल 9 बयान हैं, 7 गिरफ्तारी से पहले और 2 गिरफ्तार। यह मज़ाकीय है। अभियोजन पक्ष कह रहा है कि जब तक आप मुझे केजरीवाल के खिलाफ बयान नहीं देंगे, मैं बयान दर्ज कराता रहूंगा। यह पूरी तरह से छुपा हुआ है क्या यह उचित है?

ईडी ने कहा कि अगर आम आदमी ने अपराध किया है तो उसे सलाखों के पीछे जाना होगा लेकिन क्योंकि आप मुख्यमंत्री हैं इसलिए आपको गिरफ्तार नहीं किया जा सकता? आप देश को लूटेंगे लेकिन कोई आपको छू नहीं सकता क्योंकि चुनाव आ रहे हैं?

केजरीवाल की इस दलील के जवाब में कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है, एएसजी ने कहा आतंकवादी का मामला लीजिए जो एक राजनेता भी है। वह सेना के वाहन को उड़ा देता है और कहता है कि मैं चुनाव लड़ना चाहता हूं इसलिए आप मुझे छू नहीं सकते? यह किस तरह का तर्क है। उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल के खिलाफ गवाहों द्वारा दिए गए बयान सही हैं या नहीं यह परीक्षण का विषय है। बयानों पर विश्वास किया जाए या नहीं, यह मुकदमे का विषय है। अदालत खुद को जांच अधिकारी की जगह नहीं ले सकती।

ईडी ने कहा महत्वपूर्ण बात यह है कि पार्टी के मामलों के लिए जिम्मेदार व्यक्ति उत्तरदायी होगा और उसकी व्यक्तिगत भूमिका प्रासंगिक नहीं हो सकती है। उनकी भूमिका को भूल जाइए, भूमिका को देखने की जरूरत नहीं है। यह देखने की जरूरत है कि वह कंपनी/पार्टी के मामलों के लिए जिम्मेदार थे। जिस समय मनी लॉन्ड्रिंग का अपराध किया गया था, उस समय कंपनी (आप) के मामलों के लिए अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार थे। कल अगर हमें लगेगा कि अन्य लोग भी इसके लिए जिम्मेदार थे, तो हम उन्हें भी जिम्मेदार ठहराएंगे।

उधर, केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने एएसजी की दलीलों का कड़ा विरोध किया, खासकर एएसजी द्वारा की गई तुलना आतंकवादी द्वारा वाहन उड़ाने वाले से की गई। उन्होंने कहा वह आतंकवादियों द्वारा सेना के वाहन को उड़ाने के विचित्र उदाहरणों के साथ आए हैं। यह एक विचित्र उदाहरण के अलावा और कुछ नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed