{"_id":"68ed00f7db3f22673f08b7bd","slug":"hearing-against-11-accused-including-robert-vadra-in-money-laundering-case-on-november-4-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-108404-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: धन शोधन मामले में रॉबर्ट वाड्रा समेत 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चार नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: धन शोधन मामले में रॉबर्ट वाड्रा समेत 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चार नवंबर को
Mon, 13 Oct 2025 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, दिल्ली-एनसीआर
संवाद न्यूज एजेंसी, दिल्ली-एनसीआर
Updated Mon, 13 Oct 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दायर धन शोधन मामले में रॉबर्ट वाड्रा समेत 11 अभियुक्तों के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई।
विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) सुशांत चंगोत्रा की अदालत ने ईडी के विशेष लोक अभियोजक द्वारा दाखिल सीलबंद लिफाफे वाली स्थिति रिपोर्ट को खोला और पढ़ा। रिपोर्ट को अदालत की मुहर के साथ पुनः सील कर दिया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से आरोपी वाड्रा और अन्य अभियुक्तों के वकीलों ने संज्ञान लेने के पहलू पर विस्तृत दलीलें पेश कीं। इस दौरान कई आरोपियों के वकील ने स्थगन की मांग की। ऐसे में अदालत में सुनवाई चार नवंबर के लिए स्थगित कर दी। इसमें आरोपी संख्या 2, 3 और 11 की दलीलें सुनी जाएंगी। संवाद
यह है मामला
यह मामला 2008 में गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव में 3.53 एकड़ जमीन के कथित फर्जी सौदे से जुड़ा है, जिसमें ईडी का आरोप है कि वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने 7.5 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी और 2012 में डीएलएफ को 58 करोड़ रुपये में बेच दी। ईडी ने वाड्रा पर 58 करोड़ रुपये के अपराध की आय प्राप्त करने और हरियाणा के अधिकारियों पर अनुचित दवाव डालने का आरोप लगाया है।