Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heaps of trash in Bhagat Singh Park

Delhi NCR News: भगत सिंह पार्क में गंदगी का अंबार, टूटी सीटों पर बैठना भी मुश्किल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
-बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के बैठने की जगह पर जमा हैं सूखे पत्ते और कूड़ा, शाम को पार्क में आने से भी कतरा रहे लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। यमुना विहार स्थित भगत सिंह पार्क में लोग सुकून के कुछ पल बिताने और बच्चों को खेलने के लिए लेकर आते हैं, लेकिन पार्क की बदहाल हालत ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। पार्क में जहां लोगों के बैठने और बच्चों के खेलने की जगह होनी चाहिए, वहां कूड़े और सूखे पत्तों का ढेर लगा हुआ है। वहीं, बैठने के लिए लगाई गई सीटें भी टूटी पड़ी हैं। ऐसे में पार्क में आने वाले लोगों को न तो ठीक से बैठने की जगह मिल रही है और न ही साफ-सुथरा माहौल।

पार्क में टहलने आने वाले लोगों का कहना है कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। जगह-जगह जमा सूखे पत्तों और कूड़े के कारण कीट-पतंगों का डर बना रहता है। लोगों को चिंता रहती है कि बच्चे पार्क में खेलते समय कहीं गंदगी या कीट-पतंगों की चपेट में न आ जाएँ। यही वजह है कि अब शाम के समय पार्क में घूमने आने से भी लोग कतराने लगे हैं।
विज्ञापन



वर्जन-

यहां अब खेलने के लिए कोई जगह समतल नहीं बची है जहां तहां गड्ढे है खेलते कूदते समय अक्सर चोटिल होने की गुंजाइश बनी रहती हैं --- आर्यन सक्सेना
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क में चारो तरफ गंदगी पड़ी रहती है। पेड़ों की जड़ों के चारों ओर पॉलीथिन में भरा कचरा पड़ा रहता है। इसी वजह से लोग भी कम आने लगे हैं। --- सतीश सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed