{"_id":"5a666ba44f1c1b76268b5b50","slug":"healthcare-employees-to-get-double-salary-delhi-government-to-give-gifts","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिलेगा दोगुना वेतन, दिल्ली सरकार देने जा रही है तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिलेगा दोगुना वेतन, दिल्ली सरकार देने जा रही है तोहफा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Tue, 23 Jan 2018 04:24 AM IST
विज्ञापन
समान काम और समान वेतन की मांग को लेकर पिछले वर्ष हड़ताल करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिल्ली सरकार तोहफा देने जा रही है। सरकार ने इन कर्मचारियों का वेतन दोगुना करने के साथ-साथ हर साल चिकित्सीय अवकाश के तौर पर 15 दिन की छुट्टी देने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं, 18 सितंबर से 6 नवंबर, 2017 के बीच हड़ताल चलने के कारण कर्मचारियों का वेतन नहीं काटे जाने का आदेश भी सरकार जारी कर चुकी है।
विज्ञापन
समान काम और समान वेतन की मांग को लेकर की थी हड़ताल
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, 31 जनवरी तक सरकार इन कर्मचारियों के लिए आदेश जारी कर सकती है। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन कर्मचारियों को दिल्ली सचिवालय बुलाया था, जहां लंबी बातचीत के बाद सीएम ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देने की घोषणा की।
विज्ञापन
चिकित्सीय अवकाश के तौर पर 15 दिन की छुट्टी देने का भी फैसला
टीवी इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप कोहली ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए बताया कि दिल्ली में करीब तीन हजार स्वास्थ्य कर्मचारी इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि सरकार पिछले दो वर्ष से उन्हें मांग पूरी करने का दिलासा दे रही है, लेकिन लिखित में कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
31 जनवरी तक सरकार कर्मचारियों के लिए जारी कर सकती है आदेश
पिछले वर्ष इसी के चलते हड़ताल की गई थी। उस वक्त भी स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मांग पूरी करने का दिलासा दिया था। अगर सरकार ऐसा करती है तो कर्मचारियों के लिए यह सबसे बड़ा तोहफा होगा।
अप्रैल से लागू होगा नया वेतन
स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों का वेतन दोगुना करने का निर्णय लिया है। एक अप्रैल 2018 से यह नियम लागू होगा। कर्मचारियों को बाकी समय का बाकायदा एरियर भी सरकार देगी।