फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Health workers preparing for stress relief in covid treatment

कोविड उपचार में जुटे स्वास्थ्य कर्मचारियों को तनाव मुक्त की तैयारी

Thu, 18 Jun 2020 03:31 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 18 Jun 2020 03:31 PM IST
सार

  • दिल्ली सरकार ने इहबास अस्पताल में शुरू की टेली-काउंसलिंग
  • गृहमंत्री अमित शाह ने लोकनायक अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद दिए थे निर्देश

विज्ञापन
Health workers preparing for stress relief in covid treatment
स्वास्थ्य जांच - फोटो : PTi

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आदेश पर दिल्ली सरकार ने कोविड उपचार में जुटे स्वास्थ्य कर्मचारियों को तनाव मुक्त कराने के लिए इहबास अस्पताल में टेली काउंसलिंग की सेवा शुरू की है। दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन, दिल्ली मेडिकल काउंसिल, प्राइवेट अस्पताल और दिल्ली साइक्रिटिक सोसायटी के संयुक्त सहयोग से यह सेवा शुरू की गई है। 
विज्ञापन


यहां के वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक फोन के जरिए स्वास्थ्य कर्मचारी या अन्य कोरोना योद्घाओं की परेशानी को दूर कर सकेंगे। बुधवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव ने आदेश जारी करते हुए बताया कि 9868396802 या 9868396859 पर सुबह 8 से रात 8 बजे तक सोमवार से शनिवार संपर्क किया जा सकता है। 
विज्ञापन


दरअसल दो दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहली बार तमाम अधिकारियों के साथ दिल्ली सरकार के सबसे बड़े लोकनायक अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान अमित शाह ने बैठक खत्म होने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों से भी मुलाकात की थी। इसी बीच उन्होंने कोरोना योद्घाओं को तनाव मुक्त रखने के लिए मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग को तत्काल शुरू करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने इहबास अस्पताल के साथ मिलकर यह सेवा शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed