फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Health Minister visits Narela Hospital; orders expansion of maternity ward.

Delhi NCR News: नरेला अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, प्रसूती वार्ड बड़ा करने के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाएं देखीं और आपातकालीन विभाग, प्रसूति वार्ड, हड्डी समेत अन्य वार्डों का जायजा लिया। उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्टाफ से बातचीत भी की।

स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान प्रसूति वार्ड को बड़ा करने के निर्देश दिए। साथ ही, आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने और इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर तुरंत शुरू करने को भी कहा। इसके अलावा, सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनें जल्दी लगवाने, अस्पताल में साफ-सफाई बढ़ाएं, शौचालय और पूरे परिसर को साफ रखने के साथ डॉक्टरों और स्टाफ की कमी पूरी करने के लिए कहा। साथ ही, आयुष स्ट्रेस क्लिनिक और पंचकर्म केंद्र बनाने की तैयारी शुरू करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों को आधुनिक बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बेहतर बुनियादी ढांचा, पर्याप्त डॉक्टर-नर्स और नई जांच सुविधाओं के जरिए हम मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed