हीट-वेव पर रार: स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज का दिल्ली LG को ट्वीट, बोले- आपके अधिकारी सही सलाह नहीं दे रहे
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने हीट वेव को लेकर एक एडवाइजरी जारी की। जिसके बाद एक्स पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पोस्ट साझा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
LG दफ़्तर ने चुनी हुई सरकार के बारे में ग़लत जानकारी दी। बता दूँ कि मेरा विभाग इस विषय में 8 मार्च से काम कर रहा है। पूरा सुनिए - https://t.co/tIPWRbzMUC
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) May 29, 2024
आगे लिखा कि बीती 27 मई को मैंने रिव्यू लिया और अधिकारियों के साथ बैठक की थी। फिर से सभी विभागों को एडवाइज़री भेजी है। इतने बड़े पद पर आपके सलाहकार आपको सही सलाह नहीं दे रहे हैं। दिल्ली को नकारात्मकता की तरफ ले जा रहे हैं।
LG साब @LtGovDelhi को मालूम ही नहीं है, मेरे स्वास्थ्य विभाग ने उनके अधीन आने वाले दिल्ली पुलिस विभाग को 18 अप्रैल को ही हीट वेव की एडवाइज़री भेजी थी। केंद्र सरकार के सभी अस्पतालों को भी भेजी थी।
और 27 मई को मैंने रिव्यू लिया, और फिर से सभी विभागों को एडवाइज़री भेजी है।
इतने… pic.twitter.com/OZgkoWJdEO— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) May 29, 2024
उपराज्यपाल ने जारी की एडवाइजरी
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना हीट वेव को लेकर मजदूरों को बड़ी राहत दी है। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक दिल्ली के मजूदर छूट्टी पर रहेंगे। इसके लिए उनका पैसा नहीं कटेगा।
हीट वेव पर सौरभ भारद्वाज ने ली थी बैठक
दिल्ली में बढ़ते तापमान के साथ हीट वेव के मरीज बढ़ गए हैं। इन्हें देखते हुए दिल्ली के सभी अस्पतालों में दो-दो बिस्तर आरक्षित किए गए हैं। वहीं लोकनायक अस्पताल में पांच बिस्तर आरक्षित किए गए हैं।
हीट वेव पर एडवाइजरी जारी
बीते सोमवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक के बाद सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि दिल्ली में गर्मी बहुत अधिक बढ़ती जा रही है। इस स्थिति को देखते हुए सभी अस्पतालों को एक एडवाइजरी पहले ही जारी की गई थी, उसी के साथ-साथ एक नई एडवाइजरी सभी अस्पतालों को जारी की जा रही है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए दिल्ली सरकार के सभी 26 अस्पतालों में दो-दो बिस्तर और लोकनायक अस्पताल में पांच बेड हीट वेव से पीड़ित मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना हीट वेव को लेकर मजदूरों को बड़ी राहत दी है। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक दिल्ली के मजूदर छूट्टी पर रहेंगे। इसके लिए उनका पैसा नहीं कटेगा।