{"_id":"69e0d5d7b620ea293c0740d1","slug":"health-department-issues-advisory-on-rising-heat-delhi-ncr-news-c-24-1-gur1002-85084-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बढ़ती गर्मी को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बढ़ती गर्मी को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन
- हीट स्ट्रोक को बताया मेडिकल इमरजेंसी, लक्षण दिखें तो तुरंत 108/102 पर करें संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज धूप और लू के संपर्क में आने से शरीर पर गंभीर असर पड़ सकता है और हीट स्ट्रोक जैसी खतरनाक स्थिति पैदा हो सकती है। एडवाइजरी के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार, बेहोशी या शरीर का तापमान असामान्य रूप से बढ़ना जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत उसे ठंडी जगह पर ले जाएं और पानी पिलाएं। स्थिति गंभीर होने पर 108 या 102 एंबुलेंस सेवा पर तुरंत संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग ने हीट स्ट्रोक को मेडिकल इमरजेंसी बताते हुए लापरवाही न बरतने की सलाह दी है।
गर्मी से बचाव के लिए लोगों को दिनभर पर्याप्त पानी पीने, यात्रा के दौरान पानी साथ रखने और ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है। तरबूज, खीरा और बेल जैसे ठंडक देने वाले फलों को आहार में शामिल करने को कहा गया है। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। बाहर जाते समय हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें। बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और मजदूरों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सीएमओ डॉ. लोकवीर ने कहा कि लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और खुद से इलाज करने से बचें।