फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   he was trying to rape of two minor girl

दोनों बच्चियों के कपड़े उतरवाकर कर रहा था गंदी हरकत

Tue, 12 May 2015 06:40 PM IST
Updated Tue, 12 May 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
he was trying to rape of two minor girl

ढेकली गांव में 10-12 साल की दो नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर नूंह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मंगलवार को दोनों बालिकाओं को नूंह पुलिस ने स्थानीय अदालत में बयान दर्ज कराए। गांव ढेकली के कमाल पुत्र जुम्मे खान के विरुद्ध इसी गांव के जुबेर ने नूंह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी नाबालिग बेटी व एक अन्य ग्रामीण अतर की बेटी के साथ नहर पास चारा काटने गई थी।
विज्ञापन


काफी समय गुजरने के बाद इसी गांव का इस्माइल पुत्र इसाक भी नहर की ओर चला गया। जिसकी खुद की बेटी भी अपने पशुओं के लिए चारा लाने गई हुई थी।

दोनो बच्चों के कपड़े उतरवाकर गंदी हरकत

he was trying to rape of two minor girl

मौके के गवाह इस्माइल ने बताया कि कमाल ने दोनों बच्चियों के नीचे के कपड़े उतरवा रखे थे। वह एक बच्ची के साथ यौन शोषण कर रहा था। इस्माइल को देखकर आरोपी मौके से भाग गया।


दोनों लड़कियों ने अपनी दास्तान रो-रोकर अपने परिजनों को सुनाई। पुलिस ने जुबेर की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध पॉस्को एक्ट की धारा-4 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल आरोपी फरार है। मंगलवार को सामान्य अस्पताल नूंह में दोनों बालिकाओं का चिकित्सकीय मुआयना कराया।

पुलिस भरोसा दे रही है जांच का

he was trying to rape of two minor girl

दोपहर बाद नूंह की अदालत पेश कर बयान दर्ज किए। नूंह इस मामले की जानकारी एसएसपी बी सतीश बालन व डीएसपी मुख्यालय आशीष चौधरी को भी दे दी गई है। जल्द डीएसपी गांव ढेकली का दौरा करेंगे।


पुलिस के मुताबिक दोनों बच्चियों का मेडिकल मुआयना कराया गया हैं। नूंह पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है।

पुलिस ने नूंह की अदालत में बच्चियों के बयान दर्ज कराए है। फिलहाल पुलिस की कानूनी कार्रवाई आगे जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed