फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   he tragic death of his wife on opposing illegal relationship.

पत्नी से अवैध संबंध रखने पर दी दर्दनाक मौत

Sat, 20 Feb 2016 10:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 20 Feb 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
he tragic death of his wife on opposing illegal relationship.
गोकलपुरी इलाके में एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अजीत कुमार सिंघला ने बताया कि गत 18 फरवरी को भागरथी विहार पुलिया पर एक युवक की लाश मिली थी।
विज्ञापन


उसकी पहचान अलीपुर निवासी नीरज झा के रूप में हुई। नीरज की पत्नी ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी को नीरज अपने एक रिश्तेदार प्रिंस के साथ जौहरीपुर में एक शादी समारोह में गया था।

विज्ञापन


इस जानकारी के बाद पुलिस ने प्रिंस के हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रिंस ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि अमित और अनुज के साथ मिलकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत होने तक सर में मारते रहे पत्थर

he tragic death of his wife on opposing illegal relationship.

पुलिस ने उसके निशानदेही पर करावल नगर के दयालपुर से अमित को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक मिल गयी।

आरोपियों ने बताया कि अनुज का नीरज की पत्नी से अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर कुछ दिन पहले अनूज और नीरज के बीच झगड़ा हुआ था। अनुज नीरज को रास्ते से हटाना चाहता था।

उसने प्रिंस और अमित से मदद ली और उन्हें नीरज की हत्या के लिए पांच हजार रुपये की सुपारी दी। साजिश के तहत आरोपियों ने नीरज को शादी समारोह के बहाने दयालपुर बुलाया।

जहां सभी ने शराब का सेवन किया। नशे में होने के बाद सभी नीरज को पुलिया पर लेकर आए और तब तक सिर पर पत्थर मारते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed