फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   He stripped in front of the girl looked obscene gestures.

लड़की के सामने कपड़े उतारकर अश्लील हरकत

Wed, 22 Jul 2015 08:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Jul 2015 08:24 AM IST
विज्ञापन
He stripped in front of the girl looked obscene gestures.

आनंद पर्वत इलाके में मीनाक्षी की हत्या के बाद भी हालात सुधरे नहीं है। सोमवार को एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली युवती के घर में घुसकर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे रॉड से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने जब युवक को रोकने का प्रयास किया तो उसकी पत्नी ने उससे हाथापाई की। युवती की शिकायत पर आनंद पर्वत थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय युवती सपरिवार आनंद पर्वत इलाके में रहती है। वह प्राइवेट कंपनी में काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर उतार दिए कपड़े

He stripped in front of the girl looked obscene gestures.
सोमवार की सुबह पीड़िता अपने कार्यालय जाने की तैयारी कर रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला नरेश उसे गाली देने लगा। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी अपने घर चला गया और रॉड लेकर पीड़िता के घर में घुस गया।

वहां आरोपी ने अपने कपड़े उतार दिए और अश्लील हरकत करने के साथ साथ युवती से छेड़छाड़ करने लगा। युवती के विरोध करने पर उसने रॉड मारकर उसकी हत्या करने की धमकी दी।

इसी दौरान पीड़िता की मां वहां पहुंच गई और इसका विरोध किया। आरोपी की पत्नी ने पीड़िता की मां के साथ हाथापाई की।

युवक ने की छेड़छाड़ और अश्लील हरकत

He stripped in front of the girl looked obscene gestures.

पीड़िता ने सौ नंबर पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर छेड़छाड़, अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। गौरतलब है कि गत दिनों आनंद पर्वत इलाके में दो भाईयों ने एक युवती की चाकू से 35 वार कर उसकी हत्या कर दी थी।

आरोपी भाईयों पर आरोप है कि दोनों युवती पर अक्सर छींटाकशी करते थे। जिसका विरोध करने पर उनलोगों ने युवती की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed