{"_id":"a29a75be836b366ff056592715d1855e","slug":"he-said-the-person-who-lives-to-suicide-by-taking-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए उसाने पर व्यक्ति ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के लिए उसाने पर व्यक्ति ने जहर खाकर दी जान
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 08 Nov 2015 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मुजेसर के जीवन नगर गौंछी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के बेटे ने दो लोगों खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विनोद कुमार(48) परिवार के साथ जीवन नगर गौंछी क्षेत्र के चंदीला चौक के पास रहता था।
विज्ञापन
विनोद मूलरूप से यूपी के बुलंदशहर के डिबाई का निवासी था और यहां साइकिल रिपेयर का काम करता था। विनोद के बेटे महेंद्र ने शनिवार को पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके पिता का कृष्ण कुमार, विकास और कुछ अन्य लोगों से रुपयों का लेनदेन था।
विज्ञापन
आरोप है कि दोनों आरोपी विनोद को रुपयों के लिए परेशान करते थे, कई बार उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी। महेंद्र के मुताबिक इसी कारण उसके पिता परेशान रहते थे।
जिसके चलते उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
महेंद्र का आरोप है कृष्ण व विकास के डर से ही विनोद ने जहरीला पदार्थ खाया है जिस कारण उसकी मौत हुई। महेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।