फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   He began molest minor girl

मोबाइल रीचार्ज कराने गई नाबालिग से छेड़छाड़

Sun, 15 Mar 2015 11:40 AM IST
Updated Sun, 15 Mar 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
He began molest minor girl

दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में मोबाइल रिचार्ज कराने निकली एक नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़कर बुरी तरह पीटा।

विज्ञापन


परिवार ने जब इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस झगड़े का मामला बताकर मामले को रफा-दफा करने लगी। परेशान होकर किशोरी ने घर में आत्महत्या का प्रयास किया।

इधर, फौरन मामला दर्ज कर पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को छेड़छाड़ के आरोप में दबोच लिया। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। इधर, पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी परिवार के आरोपों को बुनियाद बता रहे हैं।
विज्ञापन

घटना से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या की कोशिश

He began molest minor girl

पुलिस के मुताबिक पीड़िता सपना (17)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ त्रिलोकपुरी में रहती है। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे  सपना घर मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए घर से निकली। इस बीच रास्ते में सूनसान जगह इलाके के तीन लड़कों ने सपना को रोककर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। आरोपियों ने सपना को बुरी तरह पीटा भी। पीड़िता रोती हुए घर पहुंची और सारी बात परिवार को बताई। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं  लिया।

शुक्रवार को पीड़िता ने घर में आत्महत्या का प्रयास किया। इधर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फौरन पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को दबोच लिया। मामले का आरोपी युवक सौरभ उर्फ अक्कू फिलहाल फरार है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर फौरन मामला दर्ज कर लिया गया था। सौरभ को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed