{"_id":"5766c54a4f1c1bbd4f11bd14","slug":"he-also-laid-the-foundation-stone-of-the-six-lane-expansion-of-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने रखी छह लेन सड़क के विस्तारीकरण की आधारशिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने रखी छह लेन सड़क के विस्तारीकरण की आधारशिला
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार शाम महावीर चौक से डूंडाहेड़ा सीमा तक जाने वाली सड़क के सुधार एवं विस्तारीकरण कार्य की आधारशिला रखी। नगर निगम द्वारा इस सड़क के सुधार एवं विस्तारीकरण पर 36.61 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
छह लेन बनने वाली इस सड़क पर दोनों तरफ फुटपाथ और साइकिल ट्रैक बनेंगे तथा बरसाती पानी की निकासी के लिए दोनों तरफ स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज भी बनाई जाएंगी।
लगभग साढ़े सात किलोमीटर की गुड़गांव की यह पहली आधुनिक सड़क होगी, जिस पर दोनों तरफ 3-3 मीटर का साइकिल ट्रैक व फुटपाथ बनेगा। सड़क बनने के बाद यातायात सुचारू रूप से चलेगा तथा जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन