{"_id":"5c1c0a5dbdec2257272788ae","slug":"hc-instructions-to-central-govt-to-protect-swami-agnivesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को दिया निर्देश, कहा- स्वामी अग्निवेश को दी जाए सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को दिया निर्देश, कहा- स्वामी अग्निवेश को दी जाए सुरक्षा
Fri, 21 Dec 2018 03:02 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 Dec 2018 03:02 AM IST
विज्ञापन
Swami agnivesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश को सुरक्षा देेने के लिए दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है। स्वामी अग्निवेश ने अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा के दौरान 17 अगस्त और झारखंड के पाकुर में 17 जुलाई को एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हमले के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
उनका कहना है कि पुलिस इन शिकायतों पर उचित कानूनी कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए उनका केस पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दिया जाए। न्यायमूर्ति नजमी वजीरी ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार व दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने इन सभी को 27 फरवरी तक जवाब मांगा है।
विज्ञापन
याचिका पर जिरह करते हुए याची के वकील मेहमूद प्राचा ने कहा कि भाजपा केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी है और उसने राज्य सरकार के साथ मिलकर पूरी कानूनी कार्रवाई को रोक दिया है। ऐसे हालात में याची की शिकायत पर निष्पक्ष जांच होने की संभावना नहीं है। इसलिए इन शिकायतों की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा जाए।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है कि याची पर दो अलग अलग स्थानों पर हमला किया गया और इनमें हजारों किलोमीटर की दूरी है। इससे साफ जाहिर है कि याची की जान को पूरे देश में खतरा है। इसलिए उसे 24 घंटे पुलिस सुरक्षा की जरूरत है।
सुप्रीम कोर्ट नेे स्वामी अग्निवेश की याचिका पर सीबीआई जांच का निर्देश देने से इंकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि राज्य पुलिस उनकी शिकायत पर जांच कर रही है। कोर्ट ने पुलिस सुरक्षा के मुद्दे पर अग्निवेश को सक्षम अधिकारी के समक्ष आवेदन करने के लिए कहा था।