फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hathras Gang Rape Case News: Film actress Kangana Ranaut says Shoot these rapists publicly

Hathras Case: अभिनेत्री कंगना रणौत का बड़ा बयान, दुष्कमिर्यों को सार्वजनिक रूप से गोली मार दो

Tue, 29 Sep 2020 07:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Sep 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
Hathras Gang Rape Case News: Film actress Kangana Ranaut says Shoot these rapists publicly
फाइल फोटो - फोटो : social media
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हैवानों की दरिंदगी का शिकार हुई 22 वर्षीय युवती ने 15 दिनों तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ी, लेकिन आखिरकार दिल्ली में दम तोड़ दिया। अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवती को हालत गंभीर होने के बाद सोमवार को ही दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था।
विज्ञापन


युवती की मौत की खबर से पूरे हाथरस जिले में मातम की लहर दौड़ गई। पीड़िता की मौत के बाद लोगों का गुस्सा चरम पर है। विपक्षी दल मामले को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा है। 
विज्ञापन


वहीं, अलीगढ़ में पीड़िता से मिलने वाले चंद्रशेखर उसकी मौत के बाद सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग भी पहुंचे जहां उन्होंने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। इसके साथ ही अब उसे न्याय दिलाने की मांग करते हुए चंद्रशेखर सफदरजंग अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कांग्रेस भी प्रदर्शन के लिए दिल्ली के विजय चौक पर उतरी। हालांकि सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसे लेकर प्रियंका गांधी से लेकर मायावती तक सवाल उठा चुकी हैं।

हाथरस में युवती के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना से वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी महिलाएं आक्रोशित हैं। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर व बीरभानपुर में मंगलवार को सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता की दर्दनाक मौत पर दुष्कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।

वहीं बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी मामले पर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि चारों दोषियों को सार्वजनिक रूप से गोली मार देनी चाहिए।

इन दुष्कर्मियों को सार्वजनिक रूप से गोली मार दो। इन सामूहिक दुष्कर्मों का क्या समाधान है?, जिनकी संख्या में हर साल इजाफा हो रहा है। इस देश के लिए कितना दुखद और शर्मनाक दिन है। हम शर्मिंदा हैं क्योंकि हम अपनी बेटियों की सुरक्षा में विफल रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed