फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hatched a conspiracy to murder

पहले विश्वास जताया और फिर रचा हत्या का षडयंत्र

Tue, 07 Apr 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 07 Apr 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
 hatched a conspiracy to murder

इसरो के पूर्व वैज्ञानिक की पत्नी राखी की हत्या के आरोपी केयरटेकर सोनू ने पहले राखी और उनकी बेटी स्मिति को पूरा भरोसे में लिया और फिर विश्वासघात कर राखी की हत्या कर भाग गया। फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही स्मिति ने बताया कि सोनू हमेशा यह कहता था कि उसने कभी किसी को धोखा नहीं दिया है और न ही किसी को देगा।

विज्ञापन


वह ‘धोखा’ शब्द पर काफी जोर देता था। स्मिति ने बताया कि एक दिन उसने मां और उनसे कहा था कि वह कभी सपने में भी आप लोगों को धोखा देने की बात नहीं सोच सकता है। वहीं, राखी के पति संजय कुमार गुप्ता का कहना है कि सोनू काफी फैमिलियर था।

विज्ञापन


ऐसा कभी नहीं लगा कि वह घर का सदस्य नहीं है। सोनू और उनके बेटे जितार्थ की उम्र लगभग बराबर है। दोनों ही करीब 21 साल के हैं। पूरा परिवार उस पर विश्वास करने लगा था। संजय ने बताया सोनू राखी से ही काफी बातचीत करता था। मगर उसने कभी अपने पूरे परिवार के बारे में नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्स को जान से मारने की धमकी दे चुका है हत्यारोपी
संजय कुमार गुप्ता के यहां केयरटेकर की नौकरी करने से करीब डेढ़ वर्ष पहले सोनू सेक्टर-40 स्थित डॉ. भल के यहां नौकरी करता था। डॉ. भल व उनकी पत्नी बुजुर्ग हैं तो उनकी देखभाल के लिए सोनू को रखा गया था। वहां उसकी हरकतें ठीक नहीं थीं। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि उस दौरान वहां एक महिला नर्स भी तैनात थी। एक दिन नर्स से उसकी बहस हो गई थी और उसने नर्स को जान से मारने की धमकी दे डाली थी। इसके बाद ही डॉ. भल ने उसे नौकरी से निकाल दिया था।

जितार्थ की हालत ठीक
वारदात के बाद जितार्थ बेड से नीचे मां के शव के पास पड़ा मिला था। वह काफी दिन से कोमा में है और उसकी देखरेख के लिए सोनू और निवास को रखा गया था। नीचे गिरने पर जितार्थ के सिर में चोट आई थी, जिस कारण उसे प्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया। संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि जितार्थ का सिटी स्कैन रिपोर्ट नार्मल आया है। फिलहाल उसकी हालत ठीक है।

हत्याकांड के मामले में एएसपी विजय ढुल का कहना है कि जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राखी पर आठ वार किए जाने का पता चला है। इसमें गर्दन व कलाई पर वार कर हत्या की गई है। प्रतीत होता है कि किसी सर्जिकल ब्लेड या चाकू से वारदात को अंजाम दिया गया है।

सर्जिकल ब्लेड, नाइफ आदि मेडिकल ट्रीटमेंट के सामान जितार्थ के लिए उसके कमरे में ही रखा रहता था। मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं, परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर से एक डीवीडी प्लेयर गायब है। उन्हें शक है कि डीवीडी प्लेयर सोनू अपने साथ ले गया है।


संजय कुमार गुप्ता का कहना है कि घर से कुछ भी गायब नहीं हुआ है। कैश, आभूषण व कीमती सामन सब कुछ जस के तस घर में पड़ा हुआ है। आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद सोनू राखी का मोबाइल और डीवीडी प्लेयर लेकर भागा है। उन्होंने यह भी बताया है कि कई बार सोनू उस डीवीडी प्लेयर को लगाकर घर में ही मूवी देखता था। कभी कभार तो राखी भी डीवीडी पर सोनू के साथ मूवी देख लिया करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed