फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Has not solved the mystery of the encounter of gangster Sandeep.

सुलझ नहीं रही है गैंगस्टर संदीप के एनकाउंटर की गुत्थी

Thu, 11 Feb 2016 12:19 PM IST
मयंक तिवारी / अमर उजाला, फरीदाबाद
मयंक तिवारी / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 11 Feb 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
Has not solved the mystery of the encounter of gangster Sandeep.

गैंगस्टर संदीप गाड़ौली के एनकाउंटर की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। गैंगस्टर की बहन सुदेश के मुताबिक संदीप का मुंबई जाने का कोई प्रोग्राम नहीं था।

विज्ञापन


13 फरवरी को उसका जन्मदिन था। जिसे मनाने के लिए उसे उसके कुछ साथी मुंबई ले गए थे। संदीप के परिजनों ने बुधवार को एनकाउंटर के चौथे दिन भी शव को लेने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


उसकी बहन सुदेश ने बताया कि पुलिस एनकाउंटर की खबर के बाद परिजन जब मुंबई पहुंचे तो वह एयरपोर्ट मेट्रो होटल में ही ठहरे। रात भर वहां पर ठहर कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को संदीप के कमरे से सुबह कोई आर्डर नहीं आया था। वह सो रहा था। उसके साथ कमरे में दिव्या थी जो मनीष खुराना की जानकार है। उसकी बहन ने यह भी बताया कि जिस कमरे में संदीप को ठहरना था, उसमें मनीष ठहरा हुआ था। जबकि मनीष वाले कमरे में संदीप ठहरा था।

सुदेश का आरोप है कि एनकाउंटर के आठ घंटे पहले भी एसआई प्रद्युम्न होटल में गया था। जहां पर उसने लॉबी में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया था।

दिव्या ने फेसबुक पर अपना स्टेट्स भी अपडेट किया है, जिसमें उसने कहा है कि अब वह खाना खा चुके हैं। इसके साथ ही उसने कमरे की फोटो खींचकर पुलिस को वाट्सऐप किया है।

गाड़ौली के पहुंचने से पहले पहुंची पुलिस
परिजनों को छानबीन के दौरान पता चला है कि गुड़गांव से संदीप के मुंबई पहुंचने से पहले पुलिस टीम यहां पहुंच चुकी थी। पुलिस ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया है, उससे यह बात साफ जाहिर है कि पुलिस को संदीप की पल-पल की जानकारी थी।

रिपोर्ट पर टिकी एनकाउंटर की कहानी
प्रदेश के मोस्ट वांटेड संदीप गाड़ौली के एनकाउंटर के मामले में हरियाणा पुलिस कटघरे में खड़ी है। मुंबई पुलिस की जांच रिपोर्ट के बाद गुत्थी सुलझने की उम्मीद है।


मुंबई पुलिस की ओर से आठ पुलिस कर्मियों का अलग-अलग बयान दर्ज हो चुका है। संदीप के साथी मनीष खुराना व दीपक मुंबई पुलिस के हिरासत में है।

पुलिस की ओर से उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। मुंबई पुलिस के डीसीपी धनंजय कुलकर्णी के अनुसार मामले की छानबीन चल रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। हरियाणा के गैंगस्टर के साथ ठहरे लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed