खेतान समेत AAP नेताओं से मुलाकात पर भूषण का इंकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां एक ओर केजरीवाल के दिल्ली वापस आने से सुलह के आसार बने तो हैं वहीं नेताओं के बीच की तल्खी भी मामले में आड़े आ रही है। प्रशांत भूषण ने मैसेज करके केजरीवाल से मिलने का वक्त मांगा था जिस पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मैसेज में ये जवाब दिया है कि हम जल्द मिलेंगे। योगेन्द्र यादव ने भी कहा जैसे ही वक्त मिलेगा हम उनसे (अरविंद केजरीवाल) जरूर मिलेंगे।
लेकिन मामला थोड़ा अटक गया है, केजरीवाल ने मिलने के लिए हामी तो भरी, लेकिन आज सुबह ही उन्होने चार नेताओं को भूषण और योगेन्द्र से मिलकर मामला सुलझाने के लिए कहा था। आशीष खेतान का नाम भी इन नेताओं में शामिल था।
मुलाकात के लिए खेतान जहां आज प्रशांत भूषण से मिलने वाले थे, तो वहीं भूषण ने खेतान समेत अन्य नेताओं से मुलाकात करने से इंकार कर दिया है। इस मामले से एक बात साफ होती है, कि भूषण केजरीवाल से मिलकर ही मामले को खत्म करना चाहते हैं।
शुरू हो गया है मेल-मिलाप का सिलसिला
आपको बता दें कि केजरीवाल अपनी बीमारी का इलाज कर वापस लौट आए हैं। उनकी तबियत ठीक हो गई है वहीं उनके आते ही पार्टी की सेहत सुधारने की कोशिशें भी तेज हो गई हैं। अरविंद जहां एक ओर मीडिया में आप के घमासान पर दिए गए बयानों पर खफा हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने पार्टी के नेता आशुतोष, संजय सिंह, कुमार विश्वास, और आशीष खेतान को योगेन्द्र प्रशांत से बात करने के लिए नियुक्त कर दिया था।
इससे पहले पार्टी के नेता कुमार विश्वास और संजय सिंह दोनों ने ही जाकर सोमवार रात योगेन्द्र यादव से मुलाकात की थी। वहीं दूसरी ओर 'आप' की पीएसी से हटाए गए प्रशांत और योगेन्द्र यादव ने भी सुलह के संकेत दे दिए हैं।
प्रशांत भूषण ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'मैंने अरविंद को मैसेज भेजकर कहा है मैं उनसे जल्द से जल्द मिलना चाहता हूं ताकि हम मिल बैठकर उत्पन्न इन समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें.' उन्होंने कहा, "वो योगेंद्र यादव के साथ केजरीवाल से मिलकर विवाद खत्म करने पर बात करना चाहते हैं.''
विश्वास और संजय ने ट्वीट में दिए सुलह के संकेत
कल रात की मुलाकात के बाद ही कुमार विश्वास ने आज सुबह ही सुलह के संकेत देते हुए कहा है कि Good Morning.3 घण्टे की नींद के बाद भी सुकून है। हम होंगे कामयाब "स्याह रात नहीं नाम लेती ढलने का, यही तो वक़्त है सूरज तेरे निकलने का"।
Good Morning.3 घण्टे की नींद के बाद भी सुकून है.हम होंगे कामयाब
"स्याह रात नहीं नाम लेती ढलने का,
यही तो वक़्त है सूरज तेरे निकलने का"
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 17, 2015
वहीं संजय सिंह का ट्वीट भी कुछ इसी तरह की बात बयां कर रहा है। पिछले दिनों जो कुछ भी चल रहा था उस पर हुमलोग चिंतित थे आज @AapYogendra भाई के साथ बात चीत की अच्छी शुरुवात हुई है, बात आगे भी जारी रहेगी।
पिछले दिनों जो कुछ भी चल रहा था उस पर हुमलोग चिंतित थे आज @AapYogendra भाई के साथ बात चीत की अच्छी शुरुवात हुई है, बात आगे भी जारी रहेगी।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) March 16, 2015
आपको बता दें कि सोमवार देर रात योगेंद्र यादव के घर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास, संजय सिंह, आशुतोष और आशीष खेतान की लंबी बैठक हुई थी।
क्या बात हुई ढाई घंटे चली बैठक में
माना जा रहा है कि इन नेताओं के बीच पार्टी के मौजूदा विवादों पर चर्चा हुई। हालांकि आधिकारिक रूप से बैठक के बाद किसी ने भी इस बात की जानकारी देने से साफ इंकार कर दिया कि आखिर किस मसले पर अंदर चर्चा हुई।
लेकिन करीब ढाई घंटे चली इस बैठक के बाद नेताओं ने ये कहकर कि निष्कर्ष आने का इंतजार करें सुलह की तरफ इशारा कर दिया है। माना जा रहा है कि मंगलवार को भी इसी तरह की बैठक हो सकती है।
जब योगेन्द्र से दूसरी बैठक के बारे में पूछा गया तो वो बोले पार्टी नेताओं के बीच अच्छी बातचीत हुई है, और ये सिलसिला अभी जारी रहेगा और वो इस वक्त कुछ भी नहीं कहना चाहते। जो भी होगा सबके सामने आ जाएगा।
आपको बता दें कि सबसे जरूरी बात ये रही कि योगेन्द्र यादव के घर पर हुई इस मीटिंग से पहले सभी नेताओं ने पहले केजरीवाल से मुलाकात की थी।
विवाद खत्म करना चाहते हैं योगेन्द्र-प्रशांत
केजरीवाल की घर वापसी के चलते ही दिल्ली की सियासत में नरमी आती दिखाई दे रही है। पार्टी में अपनी चिट्ठियों से उथल-पुथल मचाने वाले प्रशांत-योगेन्द्र दोनों के ही रूख नरम पड़े हैं।
केजरीवाल के आने पर दोनों ने पहल करते हुए केजरीवाल को एसएमएस किया था, और उनसे मुलाकात का वक्त मांगा है। राजनीतिक विश्लेषणों की मानें तो दोनों ने ही इस विवाद को खत्म करने का मन बनाया है।
वहीं आप नेताओं से योगेन्द्र की मुलाकात जो कि केजरीवाल से नेताओं की मुलाकात के बाद हुई। उससे ये भी साफ हो जाता है कि केजरीवाल ने भी इस मामले में सकारात्मक संकेत दे दिए हैं।