फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryanvi state will partner in the development of the Diaspora

विदेशों में बसे हरियाणवी प्रदेश के विकास में बनेंगे भागीदार

Tue, 20 Dec 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 20 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi state will partner in the development of the Diaspora
- फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के मूल निवासी जो विदेश में बसे हुए हैं (एनआरआई) उन्हें आकर्षित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रवासी हरियाणा दिवस मना रही है। इन सभी को प्रदेश के विकास का सक्रिय भागीदार बनाया जाएगा।

विज्ञापन


दिवस का खाका सरकार ने तैयार कर लिया है। हरियाणा के लोग सबसे अधिक अमेरिका और यूरोप में बसे हुए हैं। सरकार ने जिन्हें आमंत्रित किया है उसमें कई बड़े उद्यमी और पूंजीपति हैं। दिवस की सफलता के लिए सरकार ने प्रवासी हरियाणा दिवस नाम से वेबसाइट भी तैयार की है।
विज्ञापन


इस पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकारी अधिकारी, डेलीगेट और मीडिया का पंजीकरण यहां होने लगा है।  प्रवासी हरियाणा दिवस का आयोजन शहर के सेक्टर-29 स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स में 10-11 जनवरी, 2017 को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले दिन केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी और दूसरे दिन केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली प्रवासियों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की शुरू से ही यह इच्छा रही है कि देश-विदेश में बसे हरियाणावासियों को उनकी मिट्टी से जोड़ा जाए।

गत मार्च में हैपनिंग हरियाणा के साथ ही इस दिवस को मनाने की तैयारी की गई थी। मगर तकनीकी कारणों से इसे उस समय स्थगित करना पड़ गया। हरियाणा प्रवासी दिवस को सफल बनाने के लिए प्रदेश सरकार व सीआईआई द्वारा कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में रोड शो का आयोजन किया गया।

इसके माध्यम से लोगों को हरियाणा प्रवासी दिवस में शिरकत करने का न्यौता दिया गया। कोलकाता में 9,  हैदराबाद में 11 व मुंबई में 12 दिसंबर को रोड शो किया गया था। 


प्रवासी हरियाणा दिवस समारोह का कार्यक्रम

  • 10 जनवरी, 2017
  • शाम 6:00 बजे सांस्सकृतिक संध्या
  • केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी इस दौरान मुख्य अतिथि रहेंगी
  • 11 जनवरी, 2017
  • सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक वित्त मंत्री अरुण जेटली की मौजूदगी 
  • आईटी-आईटीईएस एंड ईएसडीएम: द नेक्स्ट ईरा ऑफ स्टेट्स ग्रोथ एंड इनोवेशन (दोपहर, 12:30 से 1:45 बजे तक) 
  • हेल्थ एंड एजूकेशन इंप्रूविंग इंडीकेटर्स-मुविंग इन राइट डायरेक्शन (दोपहर, 12:30 से 1:45 बजे तक)
  • मीडिया इंटरटेनमेंट एंड टूरिज्म एक्सपेरियंसिंग हरियाणा: कल्चर, टूरिज्म एंड मीडिया (02:30-04-30 बजे)
  • फिलैंथ्रोफी: इन द लैंड ऑफ कर्म (02:30-04-30 बजे)


प्रवासियों को दिया जाएगा लंच
अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, जापान, चीन, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, स्वीडन सहित अन्य देशों के प्रवासी हरियाणा वासियों को 11 जनवरी को डीएलएफ गोल्फ कोर्स में लंच दिया जाएगा। इस दौरान उनके साथ विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed