फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana vehicles are breaking the most traffic rules in Delhi

Delhi: राजधानी में सबसे ज्यादा यातायात नियम तोड़ रहे हरियाणा के वाहन, दूसरे नंबर पर है यूपी; यहां देखें आंकड़े

Tue, 24 Jun 2025 05:58 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 24 Jun 2025 05:58 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) सत्यबीर कटारा ने बताया, एक जनवरी से लेकर 8 जून तक 57.86 फीसदी वाहनों ने यातायात के नियम तोड़े हैं। एक जनवरी से लेकर आठ जून तक कुल 13,38,057 चालान किए गए हैं।

विज्ञापन
Haryana vehicles are breaking the most traffic rules in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में हरियाणा के वाहन सबसे ज्यादा यातायात के नियमों को तोड़ रहे हैं। जबकि दूसरे नंबर पर यूपी के वाहन हैं। इसके बाद कहीं अन्य राज्यों का नंबर आता है। कैमरों के जरिए हुए चालानों के आंकड़े कुछ यही बयां कर रहे हैं। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने में हरियाणा व उत्तरप्रदेश के वाहनों की 36.61 फीसदी हिस्सेदारी है। बाकी अन्य राज्यों के 5.53 फीसदी वाहन ही यातायात के नियम तोड़ रहे हैं।

विज्ञापन

  
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) सत्यबीर कटारा ने बताया, एक जनवरी से लेकर 8 जून तक 57.86 फीसदी वाहनों ने यातायात के नियम तोड़े हैं। एक जनवरी से लेकर आठ जून तक कुल 13,38,057 चालान किए गए हैं। उनमें हरियाणा के वाहनों के सबसे ज्यादा 21.29 फीसदी चालान किए गए हैं। वहीं, यूपी के वाहनों की 15.32 फीसदी हिस्सेदारी है।
विज्ञापन


मौके पर हुए चालानों में भी हरियाणा आगे
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के ओर से मिले आंकड़ों को देखे तो ऑन स्पॉट हुए चालानों में भी हरियाणा राज्य के वाहन सबसे आगे हैं। हरियाणा के वाहनों की सबसे ज्यादा 9.80 और यूपी के वाहनों की 8.87 फीसदी हिस्सेदारी है। हरियाणा के 1,54,833 और यूपी के 1,40,155 वाहनों के चालान किए गए हैं। बाकी सभी राज्यों की हिस्सेदारी मात्र 3.40 फीसदी हैं। हालांकि दिल्ली में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में दिल्ली के वाहनों की 77.93 फीसदी हिस्सेदारी है। दिल्ली के 12,31,717 वाहनों के मौके पर चालान किये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक नियम तोडऩे वालो दिल्ली का हो या अन्य राज्य के सभी पर नजर रखी जाती है। हालांकि देखने में आया है कि दिल्ली में हरियाणा के वाहनों के सबसे चालान हुए हैं। दूसरे राज्यों के आने वाले वाहनों को ट्रैफिक नियम तोडऩे से रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। -सत्यबीर कटारा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed