{"_id":"2294da3faf08f448c18affa34a51ca5b","slug":"haryana-tourist-day-celebration-ends-on-2-september-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी करिए, विशेष छूट बस दो दिनों के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दी करिए, विशेष छूट बस दो दिनों के लिए
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 02 Sep 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को गुड़गांव के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसी के साथ सभी पर्यटक परिसरों में खाने और रहने पर दस प्रतिशत छूट शुरू की गई है। यह छूट दो सितंबर तक रहेगी। इनमें गुड़गांव के तीन पर्यटन स्थल शामिल है।
सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि पर्यटन विभाग के प्रशासनिक अधिकारी रामफल शर्मा ने पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। सभी छात्रों ने पयर्टन थीम पर अपने रंग भरी। इस मौके पर शमां पर्यटन केंद्र, दमदमा झील पर पौधा रोपण किया गया।
विज्ञापन
गुड़गांव में हरियाणा पर्यटन के प्रभारी एसएन यादव कहते हैं कि दो दिवसीय छूट में करीब दस फीसदी लोगों में इजाफा हुआ है।
हर खाने के मेन्यू पर दस फीसदी की छूट का ज्यादा असर दिख रहा है। अगर मेन्यू में कोई डिश दो सौ रुपये का था, मंगलवार तक 180 रुपये में मिलेगा। इससे एक मुश्त खाने की कीमत में कटौती हुई है।
विज्ञापन