{"_id":"570116624f1c1b100bc811f0","slug":"haryana-s-books-will-be-on-mobile-student-will-read-on-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल ऐप से पढ़ायेगा हरियाणा विभाग, ई-बुक्स के साथ ऑडियो किताबें भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल ऐप से पढ़ायेगा हरियाणा विभाग, ई-बुक्स के साथ ऑडियो किताबें भी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 04 Apr 2016 07:37 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शिक्षा विभाग की किताबें विद्यार्थी अब मोबाइल ऐप के जरिये पढ़ सकेंगे। स्मार्ट फोन के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए छात्रों को सिखाने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने ऐप तैयार करने का निर्णय लिया है। जिसमें पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक की किताबें होंगी। छात्र अपनी सहूलियत के हिसाब से जब चाहे मोबाइल खोलकर पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, नवंबर -2015 में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा एजुकेशनल ऐप ई-पाठशाला नाम से शुरू किया गया था। इसी तर्ज पर हरियाणा शिक्षा मुख्यालय भी अपनी किताबों को डिजिटल रूप देने की योजना पर काम कर रहा है। जिससे आसानी से किताबें पोर्टल और मोबाइल एप्लीकेशन पर उपलब्ध हो सकें। एससीईआरटी के शिक्षकों को इस बाबत एनसीईआरटी में ट्रेनिंग मिली है। मोबाइल ऐप में हरियाणा के पाठ्यक्रम के अनुसार पहली से लेकर 12वीं की सभी किताबों को डिजिटल कर पीडीएफ फार्मेट में डाला जाएगा। वहीं, अक्षम बच्चों के लिए ऑडियो किताबें होंगी। बता दें कि पहली से पांचवीं कक्षा तक की किताबें एससीईआरटी ने तैयार की हैं।
विज्ञापन
ई-पाठशाला की तर्ज पर इसमें चार सेक्शन होने की संभावना है। इसमें स्टूडेंट, टीचर्स, पैरेंट्स और एजुकेटर्स चार भागों में बांटकर शिक्षण सामग्री दी जाएगी। ई-बुक के साथ ही ऑडियो-वीडियो फार्मेट हर विषय के अध्याय के अनुसार छात्रों को दिया जाएगा। टीचर्स सेक्शन में टीचिंग इंस्ट्रक्शन, सर्कुलर रिसोर्स समेत ऑडियो-वीडियो और पीडीएफ में ई-बुक्स शामिल होंगे।
विज्ञापन
हिंदी और अंग्रेजी दोनों विषयों में सभी विषयों की किताबें उपलब्ध होंगी। पीडीएफ फारमेट में हर विषय की चैप्टर वाइज किताबें को डाउनलोड किया जा सकेगा। मोबाइल फोन ऐप लांच होने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए भी राह आसान हो गई है। वेबसाइट पोर्टल के माध्यम से कंप्यूटर सिस्टम पर भी किताबों को डाउनलोड किया जा सकेगा। छात्रों को किताबों की तलाश में फिर भटकने की जरूरत नहीं होगी। किताबों को डाउनलोड करने के बाद ऑफलाइन भी पढ़ा जा सकेगा।
किताबों का डिजिटल वर्जन पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए ट्रेनिंग भी मिली है। छात्रों, शिक्षक और एजुकेटरों को सामग्री मोबाइल और पोर्टल पर उपलब्ध हो जाएगी। हरियाणा शिक्षा विभाग अपने ऐप को एनसीईआरटी की ई-पाठशाला से भी लिंक कर सकती है। मनोज कौशिक, एजुकेशन टेक्नोलॉजी विंग प्रभारी एससीईआरटी