{"_id":"59a56b574f1c1bef268b45e1","slug":"haryana-roadways-buses-likely-run-from-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार, सिरसा के लिए रोडवेज की बसें बुधवार से चलने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार, सिरसा के लिए रोडवेज की बसें बुधवार से चलने की संभावना
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 29 Aug 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन से लगातार बंद हिसार, सिरसा की बसों का परिचालन आज से शुरू हो जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग से रोडवेज के पास अभी तक लिखित में कोई आदेश नहीं आए हैं। वहीं मंगलवार को इन रूटों पर बसें नहीं चलने के कारण यात्रियों को पूरा दिन बस स्टैंड पर भटकना पड़ा। इन रूट पर लगातार पांच दिन से बस नहीं चलने के कारण रोडवेज को लाखों रूपयें का राजस्व नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
बता दें कि साध्वी यौन शोषण मामले में डेरामुखी राम रहीम के फैसले से लेकर सजा के बीच पांच दिन तक चली खींचतान में रोडवेज की बसें भी पांच दिन से हिसार-सिरसा रूट पर नहीं लौट सकी।
विज्ञापन
24 अगस्त से रोहतक, सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी व झज्जर रूट की बसों को पंचकुला में हुए आगजनी के कारण इन रूटों पर बसों को रोका गया था। इसलिए बुधवार को इन रूटों पर चलने वाली करीब 20 बसों का परिचालन शुरू करने की संभावना हैं।
विज्ञापन
कई दिनों से पांच रूटों पर बंद बसों को बुधवार को चलाने की संभावना है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इन रूटों पर बुधवार को बसें चलाई जा सकती है।
-दलबीर सिंह फौगाट, महाप्रबंधक रोडवेज डिपो गुरुग्राम।