{"_id":"624e7aefd3ab893a4461d3c9","slug":"haryana-congress-former-leader-nirmal-singh-along-with-his-daughter-chitra-joins-aam-aadmi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप का मिशन हरियाणा: कांग्रेस के पूर्व नेता निर्मल सिंह बेटी चित्रा के साथ हुए आप में शामिल, केजरीवाल रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप का मिशन हरियाणा: कांग्रेस के पूर्व नेता निर्मल सिंह बेटी चित्रा के साथ हुए आप में शामिल, केजरीवाल रहे मौजूद
Thu, 07 Apr 2022 01:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:48 PM IST
सार
हरियाणा कांग्रेस के पूर्व नेता निर्मल सिंह अपनी बेटी चित्रा के साथ गुरुवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह बेटी चित्रा संग हुए आप में शामिल
- फोटो : आप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी पूरे देश में अपने विस्तार की योजना बना रही है, इसी के तहत बड़ी संख्या में इन दिनों कई पार्टियों के नेता आप में शामिल हो रहे हैं। गुजरात, कर्नाटक और हिमाचल के साथ ही आप का बड़ा टारगेट हरियाणा भी है। इसी के तहत आज हरियाणा के बड़े नेता व पूर्व मंत्री निर्मल सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इन लोगों ने पार्टी के दिल्ली कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस के पूर्व नेता निर्मल सिंह अपनी बेटी चित्रा के साथ गुरुवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। निर्मल सिंह ने कांग्रेस छोड़ने के बाद हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट की स्थापना की थी। अब वह आप के साथ जुड़कर अपनी राजनीति को आगे ले जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
निर्मल सिंह के पार्टी में शामिल होने पर आप के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने ट्वीट कर बताया, 'आज हरियाणा डेमोक्रेटिक पार्टी के सुप्रीमो एवं पूर्व मंत्री निर्मल सिंह एवं उनकी बेटी चित्रा सिंह ने दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मैं निर्मल सिंह का 'आप' पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं।'
विज्ञापन