फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana board effected girls carrier

हरियाणा बोर्ड की लापरवाही का खुलासा, छात्र के परिजन परेशान

Tue, 29 Sep 2015 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 29 Sep 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
haryana board effected girls carrier

बोर्ड की लापरवाही की वजह से भारत कॉलोनी की कीर्ति का एक साल बर्बाद हो गया है। उसका रोल नंबर नहीं आने की वजह से वह परीक्षा नहीं दे पाई है।

विज्ञापन


परीक्षार्थी के माता-पिता बोर्ड अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कीर्ति ने 12वीं कक्षा का रि-अपीयर देने के लिए ऑनलाइन फार्म भरा था। इसके लिए फीस जमा करा दी गई थी।
विज्ञापन


जिसकी रसीद भी कीर्ति के पास है। मंगलवार को उसकी परीक्षा थी। इसके लिए वह बीते रविवार से ऑनलाइन अपना परीक्षा केंद्र व रोल नंबर जानने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने फोन पर बोर्ड अधिकारियों से बातचीत की तो जवाब मिला कि सॉफ्टवेयर की परेशानी के कारण ऑनलाइन सुविधा चल नहीं पा रही है।

इसलिए आप सेंटर पर जाकर अपना रोल नंबर देख लेना। सेंटर के बारे में उसे बता दिया गया था। जब वह सेंटर पर परीक्षा देने पहुंची तो उसका रोल नंबर वहां पर नहीं था।

इसपर उसके पिता कमल सौरोत जिला शिक्षा विभाग डीईओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि बोर्ड की लापरवाही की वजह से उनकी बेटी का एक वर्ष खराब हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed