फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana based people is mostly residents in america

हरियाणा मूल के लोग सबसे अधिक बसें हैं अमेरिका में

Mon, 14 Mar 2016 07:18 AM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 14 Mar 2016 07:18 AM IST
विज्ञापन
haryana based people is mostly residents in america
अमेरिका इंडिया

अगर कोई हरियाणावासी विदेश में नौकरी या कारोबार करना चाहता है तो उसकी पहली पंसद अमेरिका है। यहां के लोग खाड़ी देशों की बजाय अमेरिका के बाद ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया पर फोकस करते हैं।

विज्ञापन


इसका खुलासा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए प्रदेश सरकार द्वारा तैयार 'डायरेक्टरी ऑफ प्रवासी हरियाणवीजÓ से होता है। इन देशों की अपेक्षा खाड़ी देशों में इनकी उपस्थिति काफी कम है।
विज्ञापन


दुनिया के सभी प्रमुख देशों में हरियाणा मूल के एनआरआई की मौजूदगी है। वह वहां बड़े कारोबारी और उद्यमी के साथ-साथ नौकरीपेशा भी हैं। विदेश में बससे के लिए प्रदेश के लोगों का सबसे पसंदीदा देश अमेरिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां हरियाणा मूल के 72 एनआरआई सेटेल्ड हैं। जो बड़े उद्यमी व कारोबारी के तौर पर वहां अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। वहां इनका बड़ा नाम है।

इन सभी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अमेरिका में हरियाणा की कला, संस्कृति और सभ्यता का परचम लहरा रहे हैं। अमेरिका के बाद हरियाणा मूल के सबसे अधिक 31 एनआरआई ब्रिटेन में हैं। इस मामले में तीसरा स्थान कनाड़ा का आता है। वहां 28 एनआरआई हैं।

प्रदेश सरकार विदेशी निवेश को आकर्षित करने के साथ-साथ हरियाणा की कला, संस्कृति और सभ्यता के प्रसार का भी काम रही है। इस मामले में एनआरआई एक सशक्त कड़ी है। विदेश में बसे हरियाणा मूल के एनआरआई से सरकार लगातार अपनी नजदीकियां बढ़ा रही है।

इसके लिएड उसकी ओर से 'डायरेक्टरी ऑफ प्रवासी हरियाणवीजÓ प्रकाशित कराई गई है। इसमें उन लोगों का जिक्र है जो दुनिया भर में हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार को विश्वास है कि यही एनआरआई हरियाणा की आर्थिक तकदीर भी बदलने का माद्दा रखते हैं। 


किस देश में कितने हरियाणा मूल के एनआरआई...
देश=========================एनआरआई की संख्या
अमेरिका==========================72
ब्रिटेन============================31
कनाडा===========================28
ऑस्ट्रेलिया========================18
जर्मनी===========================13
यूएई============================12
इटली============================11
न्यूजीलैंड=========================09
सऊदी अरब=======================05
मलेशिया========================03
कुबैत===========================01
लेबनान==========================01

अमेरिका में सबसे अधिक फरीदाबाद के लोग...
हरियाणा मूल के सबसे अधिक एनआरआई अमेरिका में हैं। अगर जिले के हिसाब से देखा जाए तो फरीदाबाद इस मामले में अन्य जिलों से काफी भारी है। अमेरिका में कुल सेटेल्ड 72 एनआरआई में से अकेले फरीदाबाद से ताल्लुक रखने वालों की संख्या 20 है। इसके बाद सिरसा से 09 और पानीपत-पंचकूला से 8-8 हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed