{"_id":"3770c10a9d2bc7ba54911bd7d4141a1c","slug":"harshvardhan-say-ayurveda-will-be-brand-india-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आयुर्वेद को ब्रांड इंडिया बनाएगी मोदी सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आयुर्वेद को ब्रांड इंडिया बनाएगी मोदी सरकार'
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Nov 2014 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के प्रगति मैदान में बृहस्पतिवार को चार दिवसीय आरोग्य एक्सपो की शुरुआत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयोजित पहले ‘आरोग्य एक्सपो’ का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार आयुर्वेद को ब्रांड इंडिया के तौर पर विकसित करेगी।
विज्ञापन
हर्षवर्धन ने कहा कि केंद्र सरकार आयुर्वेदिक और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है। इसके लिए जल्द ही अलग से एक केंद्रीय दवा नियंत्रक प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। इसका उद्देश्य उत्पादन के मानकों की गुणवत्ता तय करना होगा।
विज्ञापन
आयुर्वेदिक दवाओं का दुनिया भर में करीब 6100 अरब रुपये का कारोबार है। इसमें भारत की हिस्सेदारी मामूली है। इसकी वजह यह कि भारतीय दवाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों को बरकरार नहीं रख पातीं।
विज्ञापन
नियामक प्राधिकरण को संस्थागत रूप देने के साथ-साथ केंद्रीय व राज्य स्तरीय प्रयोगशालाओं का इसके विकास में सहयोग लिया जाएगा। मौजूदा समय में इलाज की कोई एक पद्धति नहीं है। लिहाजा देश को इस दिशा में काम करना होगा।
आयुर्वेद को ब्रांड इंडिया बनाने में सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एक्सपो की खास बात यह है कि आयुर्वेद की अलग-अलग विधाओं के 20 क्लीनिक चल रहे हैं। यहां दर्शकों के लिए मुफ्त में चिकित्सीय जांच की जा रही है।