फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Harsh Malhotra terms opposition to BJP's foot march as hypocrisy

Delhi NCR News: भाजपा की पदयात्रा के विरोध को हर्ष मल्होत्रा ने बताया पाखंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने भाजपा की प्रस्तावित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा’ का कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की ओर से विरोध किए जाने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले छात्रों और चुनाव आयुक्त के मुद्दे पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली की सड़कों को जाम कर व्यापार और आम जनता को परेशान करते रहे, वे अब दो घंटे की सांकेतिक पदयात्रा का विरोध कर रहे हैं। यह विरोध नहीं, बल्कि पाखंड है। मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा की पदयात्रा संविधान के दायरे में शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य अराजकता को दूर करना, लोकतंत्र की रक्षा करना और जनता की आवाज बुलंद करना है। उन्होंने विपक्ष के आंदोलनों पर हिंसा, पथराव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed