{"_id":"6242ee4f50aa7010e013cb3a","slug":"harjot-singh-injured-in-ukraine-discharged-from-army-hospital-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: यूक्रेन में घायल हुए हरजोत को अस्पताल से छुट्टी, बोले- आर्थिक स्थिति ठीक नहीं, इलाज में मदद करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: यूक्रेन में घायल हुए हरजोत को अस्पताल से छुट्टी, बोले- आर्थिक स्थिति ठीक नहीं, इलाज में मदद करे सरकार
Tue, 29 Mar 2022 05:07 PM IST
प्रशांत कुमार
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 29 Mar 2022 05:07 PM IST
सार
यूक्रेन में घायल हुए हरजोत सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनका सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते उन्होंने गुहार लगाई है कि उनके इलाज का खर्ज सरकार उठाए।
विज्ञापन
माता-पिता के साथ हरजोत सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन में घायल हुए भारतीय छात्र हरजोत सिंह को दिल्ली के सेना अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनके पिता केसर सिंह का कहना है कि सबसे पहले मेरा बेटा पूरी तरह से ठीक होने की कोशिश करेगा। इसके बाद सोचेगा कि क्या करना है। कोई भी देश अच्छा या बुरा नहीं होता, यह दो अहंकार के बीच की लड़ाई है न कि देशों के बीच। उन्होंने कहा कि दोबारा मौका मिला तो मेरा बेटा पढ़ाई के लिए यूक्रेन जरूर जाएगा।
विज्ञापन
हरजोत सिंह का कहना है कि डॉक्टर ने कहा कि मेरे हाथों और पैरों का इलाज लगभग एक साल तक चलेगा। मेरी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। मेरे पिता सेवानिवृत्त हो गए हैं। मैं चाहता हूं कि भारत सरकार आगे के इलाज में मेरी मदद करे।
विज्ञापन