हिसार के लोक गायक जोगिंद्र उर्फ लला सैनी का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या करने से पहले आरोपियों ने अपनी प्रेमिकाओं से बात की थी। उनसे पूछा था कि इसका क्या करें, उधर से जवाब आया था कि तुम्हारी मर्जी जो करो।
आरोपी वारदात के समय नशे में थे। रिमांड के दौरान पुलिस के सामने आरोपियों ने यह खुलासा किया है। उनके बयानों की जांच की जा रही है। जोगिंद्र उर्फ लला सैनी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
3 of 7
lala saini
- फोटो : सोशल मीडिया
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों की दो गर्लफ्रेंड हैं, जो कि बहादुरगढ़ में रहती हैं। रोहतक जींद बाइपास रोड पर जोगिंद्र को बुलाकर उसका अपहरण करने के दौरान आरोपियों ने शराब पी हुई थी। आरोपियों ने जोगिंद्र से उसकी सोने की चेन और अंगूठी छीन ली थी।
4 of 7
lala saini
- फोटो : सोशल मीडिया
आरोपियों ने उससे मोटी रकम देेने को कहा था, लेकिन जोगिंद्र ने उन्हें रकम देने से इंकार कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, इस बीच आरोपियों ने अपनी गर्लफ्रेंड को फोन मिलाकर पूछा था कि जोगिंद्र का अपहरण कर लिया है। अब उसका क्या करना है।
इस पर उनका कहना था कि तुम जानो, तुम्हारी मर्जी। जो करना है करो। उस समय आरोपी नशे में थे। उन्होंने प्रेमिकाओं से बात करने के बाद लला की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को डिग्गी में डालकर ठिकाने लगाने के लिए यह बसई रोड पर घूम रहे थे। चंदू टी प्वाइंट के पास चेकिंग के दौरान वह पुलिस की पकड़ में आ गए।