हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं 7 मार्च से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7 मार्च से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की
इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है। दसवीं में 16 हजार 438 और 12वीं की 12 हजार 232 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
दोनों ही परीक्षा के लिए जिले में 62 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें ग्रामीण इलाके के छह परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।
बोर्ड की ओर से शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। स्कूलों में उत्तरपुस्तिका पहुंचा दी गई है। प्रश्न पत्र का बस्ता शिक्षा विभाग द्वारा को शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से बांटने का इंतजाम किया गया है।
नकल रोकने के लिए होगी खास इंतजाम
बोर्ड ने परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए जिलेवार स्पेशल टास्क फोर्स,
एसटीएफ का गठन करने का निर्णय लिया है।
तीन सदस्य एसटीएफ का नेतृत्व कैप्टन
रैंक के पूर्व अधिकारी करेंगे। इसमें एक लेक्चरर व एक बोर्ड कर्मचारी भी
शामिल होंगे, जो पूरे जिले के परीक्षा केंद्रों पर छापामार अभियान चलाएंगे।
इसके अलावा उपायुक्तए एसडीएमए जिला शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में भी
चार टीमें फ्लांइग करती रहेगी।
अनुचित साधन रोकने के लिए बोर्ड ने जिला प्रशासन को परीक्षाओं के दौरान केंद्रों के 200 मीटर की दायरे में धारा-144 लगाने को कहा है और इसकी अनदेखी पर धारा-188 के तहत कार्रवाई होगी।