फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hariyali Teej festival is a festival of nature, tradition and happiness: Rekha Gupta

हरियाली तीज उत्सव प्रकृति, परंपरा और प्रसन्नता का पर्व : रेखा गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
एनडीएमसी की ओर से पहली बार आयोजित किए हरियाली तीज उत्सव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एनडीएमसी की ओर से पहली बार हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं की उत्साही भागीदारी और पारंपरिक लोक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। इसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विशिष्ट अतिथि सांसद बांसुरी स्वराज थी। रेखा गुप्ता ने कहा कि तीज केवल महिलाओं का त्योहार नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति में एक जीवंत परंपरा है, जो आनंद, सौंदर्य और समरसता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीएमसी ने स्वच्छता और हरियाली के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। लिहाजा दिल्ली के अन्य क्षेत्रों को भी इस आदर्श को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हम दिल्ली को हरा-भरा, स्वच्छ और आनंदमय बनाना चाहते हैं तो हमें एनडीएमसी की तरह सोच और काम करना होगा।
विज्ञापन

सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि हरियाली तीज सिर्फ मेहंदी, चूड़ियों और झूलों तक सीमित नहीं है, यह आध्यात्म, सामूहिक ऊर्जा और महिलाओं की आत्मशक्ति का पर्व है। कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अलका गुर्जर, एनडीएमसी अध्यक्ष केशव चंद्रा, उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल, सदस्य दिनेश प्रताप सिंह, सरिता तोमर और विधायक सतीश उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कर्मचारियों ने पंजाब, राजस्थान और गढ़वाल के पारंपरिक लोक नृत्य, समूह गायन और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में मेहंदी, चूड़ी, फूड स्टॉल्स के साथ-साथ सजाए गए झूलों और पारंपरिक परिधानों ने तीज के सांस्कृतिक सौंदर्य को जीवंत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed