फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hardeep Singh Puri inaugurates G20 International Food Festival in Delhi

Delhi: मंत्री हरदीप पुरी ने किया G20 इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल का उद्घाटन, देशी-विदेशी खानों का उठाएं लुत्फ

Sat, 11 Feb 2023 05:35 PM IST
Vikas Kumar Vikas Kumar
Updated Sat, 11 Feb 2023 05:35 PM IST
सार

हरदीप पुरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह न केवल एनडीएमसी का जी20 फूड फेस्टिवल है, बल्कि देश का फूड फेस्टिवल भी है। 

विज्ञापन
Hardeep Singh Puri inaugurates G20 International Food Festival in Delhi
G20 इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल में दौलत की चाट लेते केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

तालकटोरा स्टेडियम में एनडीएमसी ने मोटे अनाज से बने व्यंजनों का दो दिवसीय फूड फेस्टिवल आयोजित किया है। शनिवार को आवासन, शहरी मामलों, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसका शुभारंभ किया है। 

विज्ञापन

फूड फेस्टिवल में जी-20 देशों के साथ भारत के विभिन्न राज्य मोटे अनाज के व्यंजनों, उत्पादों और लाइव कुकिंग के साथ भाग ले रहे हैं। इस आयोजन के जरिए सरकारी आयोजनों, कैंटीनों और लोगों की रसोई में मोटे अनाज के उत्पादों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का आह्वान भी किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष अमित यादव, उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, परिषद सदस्य कुलजीत सिंह चहल, विशाखा सैलानी, सचिव डॉ. अंकिता चक्रवर्ती सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

हरदीप सिंह पुरी ने जी-20 सचिवालय, एनडीएमसी, प्रतिभागी देशों, राज्यों, होटलों और अन्य आउटलेट के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह हमारे भोजन में मोटे अनाज के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाएगा। यह योग को बढ़ावा देने जैसा ही एक महत्वपूर्ण कदम है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मोटा अनाज लोगों की दैनिक दिनचर्या में स्वस्थ भोजन की आदतों के लिए एक जन आंदोलन बन जाएगा।

प्रवेश निशुल्क
फूड फेस्टिवल में सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक सभी के लिए प्रवेश निशुल्क है। यहां भोजन तैयार करने की कार्यशालाएं और लाइव प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसमें गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना, दिल्ली, बिहार, पंजाब, कश्मीर, यूपी, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, मणिपुर, मेघालय और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के व्यंजन उपलब्ध हैं। इसके अलावा फाइव स्टार होटलों, कृषि मंत्रालय, तिहाड़ बेकिंग स्कूल के तहत दिल्ली जेल विभाग ने भी भाग लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed