{"_id":"5f8996fd8ebc3e9b7b6a6ce1","slug":"hapur-sexual-assault-case-family-trusted-on-helpers-and-they-betray","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ दुष्कर्म केसः नौ साल के भरोसे का हुआ था कत्ल, नजीर बनेगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ दुष्कर्म केसः नौ साल के भरोसे का हुआ था कत्ल, नजीर बनेगा फैसला
Fri, 16 Oct 2020 06:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी
नितिन दीक्षित, अमर उजाला, हापुड़
नितिन दीक्षित, अमर उजाला, हापुड़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 16 Oct 2020 06:20 PM IST
सार
- नौकरों के भरोसे पूरे घर को छोड़कर चले जाते थे परिजन
- अंकुर नौ और सोनू ने चार साल तक डेयरी में की थी नौकरी
विज्ञापन
हापुड़ दुष्कर्म केस का दोषी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ नाबालिग की दुष्कर्म के बाद कत्ल के साथ इस हृदय विदारक घटना के दौरान पीड़ित परिवार और नौकरों के बीच के नौ साल के भरोसे का भी कत्ल हुआ था। परिवार के लोग आज भी इस बात से आहत हैं कि आखिर परिवार के तरह घर में घुल मिलाकर रहने वाले नौकरों ने उनके भरोसे का कत्ल कर दिया।
विज्ञापन
मृतका के पिता की भैंसों की डेयरी है। वर्षों से वे भैंसों को पालते हैं और दूध बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। घटना से करीब नौ साल पहले अंकुर तेली उनके यहां नौकरी करने आया था, उसके काम करने के तरीके और व्यवहार के कारण वह कुछ दिन में ही परिवार का हिस्सा बन गया।
विज्ञापन
यहां तक की मृतका के पिता उस पर इतना भरोसा करने लगे कि दूध का हिसाब भी वह खुद ही कर देता था और रुपये का लेनदेन भी उसके माध्यम से हो जाता था। उसके करीब पांच साल बाद डेयरी पर सोनू उर्फ पउआ को रखा गया।
विज्ञापन
जैसे-जैसे समय बीता परिजनों को दोनों पर परिजनों को इतना विश्वास हो गया कि दोनों ही परिवार में पूरी तरह घुल मिल गए। दोनों ही परिवार के एक हिस्से की तरह थे। यही कारण था कि घटना के दिन पीड़िता के पिता खेत गए हुए थे और दोनों नौकरों को अपने साथ नहीं ले गए थे, लेकिन इस सब के बावजूद दोनों ने इस घटना के साथ उस भरोसे का भी कत्ल कर दिया। भरोसे को तार तार करने वाली इस घटना में आया यह फैसला ऐसा काम करने वाले लोगों के लिए नजीर बनेगा।