फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hapur lover couple death case Boy sent marriage proposal to girl s house

प्रेमी युगल मौत मामले में नया खुलासा: युवक ने एक महीने पहले युवती के घर भेजा था शादी का प्रस्ताव, परिजन न माने

Thu, 18 May 2023 09:18 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 18 May 2023 09:18 AM IST
सार

मंगलवार दोपहर तगासराय निवासी विजय सिंह की पुत्री नीतू (25) छत से नीचे आ रही थी। इसी दौरान दस्तोई निवासी सोनू ने घर में घुसकर उसकी कनपटी पर पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Hapur lover couple death case Boy sent marriage proposal to girl s house
नीतू और सोनू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापड़ के देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला तगासराय में मंगलवार को युवती नीतू को गोली मारकर युवक सोनू द्वारा खुद भी आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और मृतक युवक नीतू से शादी करना चाहता था। युवती के परिजनों के न मानने पर उसने इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन

यह था मामला
मंगलवार दोपहर तगासराय निवासी विजय सिंह की पुत्री नीतू (25) छत से नीचे आ रही थी। इसी दौरान दस्तोई निवासी सोनू ने घर में घुसकर उसकी कनपटी पर पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी छत से दूसरे मकान की छत पर कूदकर फरार होने लगा। कुछ ही देर में मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन उसने लोगों पर भी पिस्टल से फायर करने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली नहीं चलने पर वह बार-बार हथियार को हाथ पर मारता रहा। इस दौरान लोगों ने उस पर पथराव भी किया। इसके बाद आरोपी ने खुद को पड़ोस में रहने वाले विष्णु के घर की ऊपरी मंजिल पर कमरे में बंद कर लिया और फांसी पर लटकर आत्महत्या कर ली। घटना में युवक-युवती दोनों की मौत हो गई। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद युवक का दस्तोई में और मृतका तगासराय श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

युवती के घर भेजा था शादी का प्रस्ताव
देहात थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि दोनों की मुलाकात करीब दो साल पहले दस्तोई में आयोजित एक शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद दोनों में प्रेेम प्रसंग शुरू हो गया। सोनू नीतू को प्रेम करता था और शादी करना चाहता था। करीब दो माह पहले उसने अपने परिजनों को नीतू के परिजनों से शादी की बात करने के लिए उसके घर भेजा था। लेकिन नीतू के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद नीतू के परिजनों ने उसका रिश्ता अनवरपुर से तय कर दिया था और नीतू ने भी सोनू से बात करना बंद कर दिया था। लेकिन सोनू ने नीतू को हर हाल में पाने का ऐलान किया था। इसी के चलते वह नाराज था और उसने यह कदम उठाया। युवक को पिस्टल कहां से मिली पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed