{"_id":"68072cb73a1891a2fe099795","slug":"hapur-dm-prerna-sharma-transferred-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prerna Sharma: हापुड़ की डीएम प्रेरणा शर्मा का तबादला, बनाई गईं निदेशक सूडा; अब ये होंगे नए डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prerna Sharma: हापुड़ की डीएम प्रेरणा शर्मा का तबादला, बनाई गईं निदेशक सूडा; अब ये होंगे नए डीएम
Tue, 22 Apr 2025 11:19 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:19 AM IST
सार
हापुड़ की जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) प्रेरणा शर्मा का भी तबादला किया गया है। प्रेरणा शर्मा को अब निदेशक, सूडा बनाया गया है। हापुड़ में उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियां निभाईं।
विज्ञापन
प्रेरणा शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इस सूची में हापुड़ की जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) प्रेरणा शर्मा का भी तबादला शामिल है। उनकी जगह अभिषेक पांडे को हापुड़ का नया डीएम नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रेरणा शर्मा को निदेशक, सूडा बनाया गया। उनके तबादले की खबर ने हापुड़ जिले में चर्चा का माहौल बना दिया है, जहां उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियां निभाईं।
विज्ञापन
प्रेरणा शर्मा एक कुशल आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दी हैं। डीएम प्रेरणा शर्मा का चयन 2013 में आईपीएस के पद पर हुआ था, लेकिन 2014 में वह आईएएस के रूप में चयनित हुईं। उन्हें असम कैडर अलॉट हुआ, लेकिन 2018 में उनकी शादी आईएएस मृदुल चौधरी से हो गई। इसके बाद वह यूपी आ गईं, तब से वह यूपी ने तैनात हैं। शाहजहांपुर से डीएम प्रेरणा शर्मा ने सीडीओ के पद से शुरुआत की। वह 2018 में सीडीओ रहीं। फिर 2019 में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में सचिव पद पर नियुक्त हुईं। इसके बाद 2022 में उन्हें ग्रेटर नोएडा की एसीईओ बनाया गया और उसके बाद उन्हें हापुड़ के डीएम के रूप में नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
प्रेरणा शर्मा का प्रशासनिक अनुभव और नेतृत्व कौशल उन्हें उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में एक प्रमुख चेहरा बनाता है। उनके कार्यकाल में सामाजिक और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान रहा है। अभिषेक पांडेय, जो अब हापुड़ के डीएम का पद संभालेंगे वह भी एक अनुभवी आईएएस अधिकारी हैं। उनकी नियुक्ति से जिले में प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश सरकार के इस फेरबदल में कई अन्य जिलों के डीएम और मंडलायुक्तों के तबादले भी शामिल हैं, जो राज्य में प्रशासनिक दक्षता को और मजबूत करने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन