फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hapur 6 year old girl sexual assault accused still on run police release sketch of three men victim condition recovering

हापुड़ में छह वर्षीय बच्ची से दरिंदगीः आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने झोंकी ताकत, स्केच किया जारी

Mon, 10 Aug 2020 04:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 10 Aug 2020 04:11 PM IST
सार

-पिछले कुछ घंटों में गढ़ और गजरौला क्षेत्रों में पुलिस ने तीस से अधिक स्थानों पर दी दबिश

विज्ञापन
hapur 6 year old girl sexual assault accused still on run police release sketch of three men victim condition recovering
हापुड़ पुलिस ने जारी किए आरोपियों के स्केच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के गढ़ क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाला फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस की आठ टीमों ने उसकी धरपकड़ के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार रात से पुलिस आरोपी की तलाश में 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है। पुलिस ने तीन आरोपियों के स्केच भी जारी किए हैं।

विज्ञापन


एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी गढ़ और गजरोला क्षेत्र में ही कहीं छिपा बैठा है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बच्ची की हालत में भी पहले से सुधार है।
विज्ञापन


उधर,राजनीतिक दलों ने भी इस मामले में सरकार और पुलिस पर हमला तेज कर दिया है। सोमवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर एसपी कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्मी की पहचान, बच्ची की हालत में सुधार

हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में 6 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी की गई थी। उसका मेडिकल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों के मुताबिक उसके नाजुक अंग क्षतिग्रस्त हो गए थे। शनिवार को उसका सफल ऑपरेशन कर बच्ची के मल मूत्र के लिए दूसरा रास्ता बनाया गया था।

मेडिकल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान ने बताया कि बच्ची होश में है। घबराई हुई है। लेकिन उसे बेहतर इलाज दिया जा रहा है, ताकि वह जल्दी रिकवर करे। बच्ची को आईसीयू से वार्ड से शिफ्ट किया गया।

वहीं, रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला, हापुड़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिथुन त्यागी, महानगर अध्यक्ष कांग्रेस जाहिद अंसारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मेडिकल कॉलेज में बच्ची के पिता से मिला। पार्टी की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सोमवार तक पुलिस प्रशासन आरोपियों को नहीं पकड़ता तो हापुड़ जिला कांग्रेस कमेटी हापुड़ में पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों का घेराव होगा। आईजी से शिकायत कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी।

वहीं, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, प्रदेश महासचिव जीतू नागपाल, प्रदेश प्रवक्ता शैंकी वर्मा, अभिषेक गुर्जर ने मेडिकल कॉलेज में पीड़ित परिवार से मिले। सरकार से पीड़ित परिवार को 10 लाख का मुआवजा व शिक्षा का सारा खर्च उठाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed