{"_id":"56e55b174f1c1b252c8b4568","slug":"happening-haryana-is-lesson-for-other-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैपनिंग हरियाणा दूसरे राज्यों के लिए सीख : केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैपनिंग हरियाणा दूसरे राज्यों के लिए सीख : केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री
शाहनवाज आलम /अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 14 Mar 2016 07:19 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ‘हैपनिंग हरियाणा’ दूसरे प्रदेशों के लिए मॉडल बनेगा। खासतौर पर भाजपा शासित प्रदेशों में इस तर्ज पर ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
इस बात का संकेत केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि हैपनिंग हरियाणा के जरिये करीब छह लाख करोड़ रुपये निवेश की बात हुई है। यह दूसरे प्रदेशों के लिए सीख है।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने एक मॉडल दिया है। जयंत सिंह रविवार को यहां के मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा देश के आर्थिक जगत में केंद्र बिंदु है। निवेश को लेकर प्रदेश सरकार के साथ करार भी हुआ है। इसमें किसी तरह की बाधा न हो, इसके लिए केंद्र भी सहयोग कर रहा है।
कई नीतियों में ढील भी दी गई है। कुछ सहूलियतें भी दी जा रही हैं। दूसरे प्रदेश सरकार को भी अपने यहां प्राकृतिक संसाधनों को ध्यान में रखते हुए इस तरह के निवेश का मौका देने के लिए इन्वेस्टर समिट कराना चाहिए।
अब हरियाणा के बाद मध्य प्रदेश के इंदौर में भी अक्तूबर महीने में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हो रहा है। इसके बाद नवंबर में झारखंड के रांची में अंतरराष्ट्रीय स्तर का निवेशक सम्मेलन होगा।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने उम्मीद जताई है कि हैपनिंग हरियाणा की तरह दूसरे प्रदेशों में होने वाले निवेशक सम्मेलन में भी उद्योगपति रुचि दिखाएंगे। केंद्र सरकार भी अपनी तरफ से इसमें मदद करेगी। देश-विदेश के करीब 2 हजार निवेशक शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए स्टार्टअप हरियाणा अभियान को बढ़ावा दे रही है। बजट में भी इसका विशेष प्रावधान किया गया है।
केंद्र सरकार युवाओं को बतौर बढ़ावा देने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। इसके लिए कई तरह की योजनाओं पर विचार किया जा रहा है। इसका खुलासा अभी नहीं किया जा सकता है।