फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hapaning Haryana impending events began when beautification.

हैपनिंग हरियाणा: सिर पर आया आयोजन तब शुरू हुआ सौंदर्यीकरण

Mon, 29 Feb 2016 08:06 PM IST
जितेंद्र राठी/ अमर उजाला, गुड़गांव
जितेंद्र राठी/ अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 29 Feb 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
Hapaning Haryana impending events began when beautification.

हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में अब केवल सात दिन शेष हैं। सिर पर आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने सौंदर्यीकरण के काम में तेजी लानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आगामी दिनों में शहर जगह-जगह बदला नजर आएगा। वहीं, काइट फेस्टिवल, बोनसाई कंपीटिशन समेत कई कार्यक्रमों के आयोजन पर प्रशासन ने कैंची चला दी है। जाट आंदोलन के चलते प्रदेश में बने माहौल को ध्यान में रखकर ऐसा किया जा रहा है। केवल समिट में बिजनेस पर ही फोकस रहेगा।
विज्ञापन


साइबर सिटी में 7 व 8 मार्च को एंबियंस मॉल स्थित लीला होटल में आयोजित होने जा रहे ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में 12 देशों के निवेशकों के आने की संभावना है। विदेशी निवेशकों को शहर कुछ अलग दिखे, इसके लिए जिला प्रशासन, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम की टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को आयोजन के लिए ड्यूटियां बांटी गई हैं। गुड़गांव-महरौली रोड पर धनचरी टूरिस्ट कॉम्पलेक्स के नजदीक सर्विस लेन के बराबर में मंगलवार से 15000 पेड़ लगाने का काम शुरू होगा।

इसी रोड पर कई जगह लकड़ी के बोर्ड पर बनी पेंटिंग लगाई जाएंगी। सुशांत स्कूल, जिमखाना क्लब, इफको चौक की दीवार, लेजर वैली, ग्रीन बेल्ट की दीवार, ताऊ देवीलाल स्टेडियम, धनचरी एवं अन्य जगहों पर एक लाख स्क्वायर फीट एरिया को पेंट किया जाएगा।

धनचरी टूरिस्ट कॉम्पलेक्स से खेड़की दौला तक व सिग्रेचर टॉवर, किंगडम ऑफ ड्रीम समेत 25 किलोमीटर एरिया में लाइटिंग होगी। एमजी रोड का भी मेंटीनेंस किया जाएगा।


इसी क्रम में 6 मार्च को वूमेन मेराथन का आयोजन होगा। साथ ही रंग बिरंगी लाइटों से गगनचुंबी व शीशे के बने भवनों पर रोशनी डाली जाएगी। ताकि शहर का नजारा देखते ही बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed