फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hanging snare by sending suicide note on Whats app

व्हाट्स एप पर सुसाइड नोट भेज फंदे में लटका, जेब से भी मिला दो पेज का लिखा पत्र

Sun, 01 Sep 2019 09:28 PM IST
Prachi Priyam अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 01 Sep 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
Hanging snare by sending suicide note on Whats app
फांसी - फोटो : social media
गोविंदपुरी थाना इलाके में पत्नी और बेटे को व्हाट्स एप पर सुसाइड नोट भेजकर कैटरिंग व्यवसायी विनोद कुमार शर्मा ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी जेब से भी दो पेज का हिंदी में लिखा सुसाइड नोट मिला है। व्यवसायी ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उन्हें कुछ लोगों को पैसे देने थे। वे उसे धमका रहे थे। उन्हें कुछ लोगों से पैसे लेने भी थे, मगर वे नहीं चुका रहे थे। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने अब तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गोविंदपुरी की गली नंबर-13 में रहने वाले विनोद के बेटे अमन ने बताया कि शुक्रवार सुबह पापा का दोस्त विजय सिंह आया था। विजय सिंह ने अपने 4 लाख रुपये न लौटाने पर विनोद की काफी बेइज्जती की और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी। 
विज्ञापन


विनोद ने कार बेचकर पैसे देने की बात कही, लेकिन वह नहीं माना। विनोद शाम को तुगलकाबाद स्थित अपने गोदाम में गए और अमन व पत्नी को व्हाट्स एप पर सुसाइड नोट भेज गले में रस्सी का फंदा डाल पंखे से लटक गए। सुसाइड नोट देख परिजन भागते हुए गोदाम में पहुंचे और गेट को तोड़कर उन्हें फंदे से नीचे उतारा। विनोद को पहले मजीदिया और फिर एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। शुक्रवार रात 8 बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी-बच्चों के सामने बेइज्जती से आहत थे

विनोद कुमार शर्मा ने खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहे हैं। मुझे लोगों ने बहुत परेशान कर रखा है। जिस पर उनके पैसे चाहिए वह देते नहीं हैं, और जिनके पैसे उन पर हैं, वे मारने की धमकी देते हैं। गालियां देते हैं। घर आकर पत्नी व बच्चों के सामने बेइज्जती करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed