{"_id":"5deff3d88ebc3e881b4c25e4","slug":"hanging-house-ready-to-hang-nirbhaya-culprits","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भया के दोषियों को सूली पर चढ़ाने के लिए फांसी घर तैयार, एक फंदे की कीमत है 10 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया के दोषियों को सूली पर चढ़ाने के लिए फांसी घर तैयार, एक फंदे की कीमत है 10 हजार
Wed, 11 Dec 2019 10:30 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 11 Dec 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
nirbhaya case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहाड़ जेल नंबर तीन में निर्भया के दोषियों की फांसी की तैयारी शुरू कर दी गई है। फांसी घर की मरम्मत के साथ उसकी साफ सफाई कर दी गई है। अब तिहाड़ जेल प्रशासन को राष्ट्रपति के पास भेजी गयी दोषी विनय शर्मा की दया याचिका के खारिज होने का इंतजार है। जेल अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजे जाने के बाद से ही जेल में दोषी की फांसी की तैयारी शुरू कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी के बाद से तिहाड़ जेल संख्या तीन में स्थित फांसी घर बंद पड़ा था। फांसी घर को कभी-कभार तब ही खोला गया जब कोई विजिटर विशेष अनुमति लेकर इसे देखने आया। निर्भया सामूहिक दुष्कर्म के दोषी की दया याचिका राष्ट्रपति के पास जाने के बाद अब जेल प्रशासन ने उन्हें फांसी पर लटकाए जाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें फांसी घर को तैयार करने से लेकर फांसी का फंदा मंगाने तक की प्रक्रिया शामिल है।
विज्ञापन
जेल सूत्रों का कहना है कि पांच दिन पहले लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने फांसी घर का मुआयना किया था। उन लोगों ने पाया कि कुछ जगहों पर टूट फूट है तथा वहां गंदगी भी है। विभाग ने टूट फूट की मरम्मत व वहां की साफ-सफाई करवाई। उधर जेल अधिकारियों का कहना है कि फांसी के लिए बिहार की बक्सर जेल से 10 फंदे मंगवाए गए हैं। सौ मीटर के एक फंदे की कीमत दस हजार रुपये है। जेल प्रशासन ने देश के कई जेलों को पत्र लिखकर उनके जल्लाद के बारे में जानकारी मांगी है जिससे जरूरत पड़ने पर उन्हें बुलाया जा सके।