फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haj 2023: Kausar Jahan said on closing ceremony of Haj– the journey of all Hajis was successful

Haj 2023: हज के समापन समारोह पर बोली कौसर जहां- सभी हाजियों की यात्रा रही सफल, ज्यादा सुविधाएं देने पर जोर

Tue, 25 Jul 2023 07:19 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 25 Jul 2023 07:19 PM IST
सार

दिल्ली स्टेट हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने अमर उजाला को बताया कि हज-बैतुल्लाह अदा करने के बाद 3 जुलाई से 21 जुलाई 2023 तक सभी हज यात्रियों की वापसी पूरी हो चुकी है। यात्रा की समाप्ति पर भव्य समापन समारोह का आयोजन किया गया। सभी यात्री सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं से पूरी तरह संतुष्ट थे...

विज्ञापन
Haj 2023: Kausar Jahan said on closing ceremony of Haj– the journey of all Hajis was successful
हज यात्रा 2023 के समापन समारोह को संबोधित करतीं दिल्ली स्टेट हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इस वर्ष की हज यात्रा की समाप्ति हो गई है। हज यात्रा के समापन पर दिल्ली में भव्य समारोह का आयोजन कर सभी हाजियों का स्वागत किया गया। मुसलमानों की इस पवित्र तीर्थ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में लगे कर्मचारियों को इसके लिए विशेष तौर पर सम्मानित भी किया गया। सरकार ने दावा किया है कि आने वाले सालों में हज यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

दिल्ली स्टेट हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने अमर उजाला को बताया कि हज-बैतुल्लाह अदा करने के बाद 3 जुलाई से 21 जुलाई 2023 तक सभी हज यात्रियों की वापसी पूरी हो चुकी है। यात्रा की समाप्ति पर भव्य समापन समारोह का आयोजन किया गया। सभी यात्री सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं से पूरी तरह संतुष्ट थे। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में हज यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए कई स्तरों पर विचार-विमर्श किया गया है। इसका असर आगे की हज यात्राओं पर दिखाई पड़ेगा।

विज्ञापन

अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉन बारला ने कहा कि मंत्रालय हमेशा हज यात्रियों के लिए सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयास करेगा। भविष्य के हज यात्रियों को उत्तम सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद हज यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकार प्रयास करेगी कि आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा मुसलमानों को हज यात्रा करने का अवसर मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed