फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Guy murdered with a knife at Trilokpuri after clash between two groups

मामूली बात पर दो युवकों को चाकू से गोदा, एक की मौत, त्रिलोकपुरी में तनाव

Sat, 12 Jan 2019 08:02 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 12 Jan 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
Guy murdered with a knife at Trilokpuri after clash between two groups
सांकेतिक चित्र

कल्याणपुरी इलाके के त्रिलोकपुरी में बृहस्पतिवार मजाक उड़ाने में दो गुटों में खूनी झपड़ हुई। एक गुट ने दूसरे पर चाकू व पत्थरों से वारकर दिया, जबकि दूसरे भी ईंट से हमला कर दिया। हमले में घायल हुए अंकित कुमार (28) नामक युवक की इलाके के दौरान शनिवार तड़के मौत हो गई। अंकित की मौत की खबर मिलते ही दोनों गुटों के लोग आमने सामने आ गए। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात करना पड़ा। शनिवार दोपहर बाद गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर अंकित का शव सड़क पर रखकर हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर लोगों को हटाया। बाद में दूसरे गुट के एक आरोपी शुभम उर्फ बम्बन को गिरफ्तार कर लिया गया। हमले में घायल हुए अंकित के दोस्त सुरेश (25) को एलबीएस में इलाज जारी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अंकित कुमार परिवार के साथ 14-ब्लॉक, त्रिलोकपुरी में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। अंकित का दोस्त सुरेश भी इसके घर पास ही रहता है। वह बीएसईएस में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार रात को अंकित व सुरेश घर के पास पार्क के सामने अलाव जलाकर बैठे थे। इसी बीच सचिन अपने दोस्तों शुभम उर्फ बम्बन, विशाल व अन्नू के साथ वहां पहुंचा। सचिन व उसके दोस्तों ने मजाक उड़ाने की नियत से अंकित और सुरेश से कहा कि क्या लड़कियों की तरह आग जलाकर बैठों हो। इसी बात पर दोनों गुटों के तू-तू-मैं-मैं हो गई। सचिन खुद को इलाका दादा बताकर दोनों को चाकू मारने की धमकी देने लगा। 
विज्ञापन


आरोप है कि कहासुनी के दौरान सचिन व उसके साथियों ने अंकित व सुरेश पर चाकू व पत्थरों से हमला कर दिया। वही शुभम ने भी इसी तरह हमला करने के आरोप लगाए। हमले के बाद अंकित व सुरेश को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार तड़के अंकित की मौत हो गई। पुलिस ने सुरेश के बयान पर सचिन, शुभम, विशाल व अन्नू के खिलाफ पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, जो अब हत्या में तब्दील हो गया। वहीं शुभम के बयान पर अंकित व सुरेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप...
अंकित के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अंकित के भाई दुर्गेश का आरोप है कि भाई पर हमले के बाद वह शिकायत करने कल्याणपुरी थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उल्टा उसे ही बिठा लिया। बाद में काफी देर बाद दो हजार रुपये लेकर उसे छोड़ा गया। परिजनों के आरोप पर पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच का जिम्मा एसीपी स्तर के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। जांच के बाद तथ्यों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

सचिन व सुरेश के बीच चल रही है पांच सालों से रंजिश...
पुलिस के मुताबिक सुरेश व सचिन में पिछले करीब पांच सालों से रंजिश चल रही है। सचिन ने सुरेश पर चाकू से हमला किया था। हमले के बाद मामला दर्ज हुआ। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था। सुरेश के परिजनों का आरोप है कि इसी वजह से दोनों पर हमला किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हे। इधर इलाके में लगातार तनाव बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed