फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Guy Finger chewed after beaten in Shahdara

दोस्त के साथ सिगरेट लेने के लिए दुकान पर रुका था, डंडों से किया हमला, उंगली भी चबाई

Tue, 28 May 2019 12:36 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 28 May 2019 12:36 PM IST
सार

-दोस्त के साथ सिगरेट लेने के लिए दुकान पर रुका था
-पहले से खड़े कुछ लड़कों ने धमकाकर कर दिया हमला

विज्ञापन
Guy Finger chewed after beaten in Shahdara
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक चित्र

विस्तार

शाहदरा जिले के आनंद विहार इलाके में मामूली कहासुनी के दौरान कुछ लड़कों ने एक युवक को डंडों से पीटा और उंगली चबा डाली। युवक दर्द से छटपटाने लगा, तो आरोपी अपनी कारें लेकर फरार हो गए। गंभीर हालत में रचिन अग्रवाल को डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां दो दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिली। पुलिस ने रचिन की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रचिन परिवार के साथ सी-ब्लॉक, झिलमिल कॉलोनी में रहता है। वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। शुक्रवार को वह अपने दोस्त से मिलने विश्वास नगर में उसके घर गया था। देर रात एक बजे दोनों दोस्त कड़कड़डूमा में पिंड ब्लूची रेस्तरां के पास एक दुकान पर रुककर सिगरेट पीने लगे। वहां पहले से चार लड़के खड़े थे।
विज्ञापन


अभी रचिन सिगरेट ले ही रहा था कि एक लड़के ने रचिन से जल्द वहां से निकलने के लिए कहा। विरोध करने पर उक्त लड़का गाली-गलौच करने लगा। रचिन ने गालियां देने से मना किया, तो सभी लड़कों ने रचिन पर हमला कर दिया। आरोपी पास में खड़ी अपनी मर्सिडीज व स्विफ्ट कार से डंडे निकाल लाए और रचिन को पीटने लगे। एक हमलावर ने रचिन की उंगली को बुरी तरह चबा डाला। बाद में सभी हमलावर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed