महिला ने थाने में किया फोन और कहा- मेरा हो गया है अपहरण, कहते ही स्विच ऑफ हो गया फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर क्षेत्र के एक गांव में किराए पर रहने वाली महिला ने रविवार को पुलिस को फोन कर खुद के अपहरण की सूचना दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन में अफरातफरी मच गई। इस संबंध में आईएमटी मानेसर थाना पुलिस ने अपहरण समेत अन्य धाराओं के तहत अज्ञात खिलाफ मामला दर्ज करके महिला की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को 100 नंबर पर लखनऊ की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने सूचना दी कि उसका मानेसर गांव के रहने वाले युवकों ने अपहरण कर लिया है। जिसके तुरंत बाद महिला का मोबाइल बंद हो गया। पुलिस ने फोन को सर्विलांस पर लगाकर पता लगाया कि मोबाइल आईएमटी मानेसर क्षेत्र के गांव ढाणा में ही है।
फोन को कई बार आन-ऑफ किया जाता रहा। जिससे पुलिस की सिरदर्दी और बढ़ गई। मोबाइल लोकेशन आने पर पुलिस ने कई बार दबिश भी दी, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लगा। आईएमटी मानेसर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने बताया कि उसकी सूचना मिलते ही उसकी तलाश शुरू कर दी गई।
महिला की एक बेटी भी है
वह लखनऊ की रहने वाली है और उसने खुद के अपहरण की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी थी। महिला की एक बेटी भी है। सूचना के बाद महिला का मोबाइल बंद हो गया। फोन लोकेशन के आधार पर पुलिस ने कई बार दबिश दी, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला।
थाना प्रभारी के मुताबिक महिला की तलाश जारी है। पुलिस की एक टीम के अलावा अपराध शाखा की चार टीमें गठित की गई हैं, जो छापा मार रही हैं। सभी टीमें महिला तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हैं। जल्द ही महिला को खोज लिया जाएगा।