फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram: With the reduction in the corona case, hotspot zone also decreased

गुरुग्राम : कोरोना के मामले घटने के साथ ही हॉटस्पॉट जोन भी हुए कम 

Fri, 09 Oct 2020 06:55 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 09 Oct 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Gurugram: With the reduction in the corona case, hotspot zone also decreased
गुरुग्राम में कोरोना वायरस - फोटो : pti

गुरुग्राम में कोरोना मरीजों के घटने के साथ ही हॉटस्पॉट जोन की संख्या भी कम हो गई है। 86 हॉटस्पॉट जोन रह गए हैं, जबकि गत सप्ताह जिले में 97 हॉटस्पॉट जोन थे। हालांकि पटौदी एवं फर्रूखनगर नगर ब्लॉक में एक बार फिर कोरोना के कई मरीज मिलने के कारण वहां हॉटस्पॉट जोन बनाए गए हैं। पहले ये दोनों ब्लॉक हॉटस्पॉट जोन से मुक्त थे।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कोरोना के मरीजों की समीक्षा की। इस दौरान हॉटस्पॉट जोन की स्थिति का भी आकलन किया। प्रशासन ने उन कुछ इलाकों को हॉटस्पॉट जोन से मुक्त कर दिया, जिनमें गत दो सप्ताह के दौरान एक भी कोरोना का मरीज सामने नहीं आया है, जबकि गत सप्ताह के दौरान तीन से अधिक कोरोना के मरीज मिलने के कारण उन इलाकों को हॉटस्पॉट जोन में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन


प्रशासन ने गुरुग्राम ब्लॉक में 15 इलाकों को हॉटस्पॉट जोन से मुक्त कर दिया। इस ब्लॉक में 81 हॉटस्पॉट जोन रह गए हैं, जबकि सोहना ब्लॉक में एक हॉटस्पॉट जोन बढ़ गया है। फर्रूखनगर ब्लॉक में दो और पटौदी ब्लॉक में एक हॉटस्पॉट जोन बनाया गया है। खास बात यह है कि इन दोनों ब्लॉक को गत सप्ताह हॉटस्पॉट जोन से मुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार, अब कुछ ही इलाकों में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। इस कारण जिले में हॉटस्पॉट जोन की संख्या कम हो रही है। लिहाजा जिन इलाकों में मरीज नहीं मिले हैं, उन्हें हॉट स्पॉट जोन से मुक्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed