{"_id":"5fe94f5e54440f794c71b653","slug":"gurugram-two-man-molests-girl-when-she-protest-they-attack-on-her-face-with-sharp-object","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्रामः युवती से मनचलों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर किया चेहरे पर वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्रामः युवती से मनचलों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर किया चेहरे पर वार
Mon, 28 Dec 2020 09:02 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 28 Dec 2020 09:02 AM IST
सार
रविवार रात की घटना, सेक्टर 9ए थाना पुलिस ने किया केस दर्ज
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
विस्तार
गुरुग्राम में रवि नगर क्षेत्र में युवती से दो मनचलों ने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने नुकीली वस्तु से उसके चेहरे पर वार कर दिया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए।
मौके पर एकत्र लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए युवती को अस्पताल पहुंचाया। रविवार देर रात पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। रवि नगर निवासी 19 वर्षीय युवती घर के पास रविवार रात को घूम रही थी। इस दौरान दो युवक आए और युवती से छेड़छाड़ करने लगे।
युवकों ने युवती के साथ अश्लील हरकत की। युवती ने इसका विरोध किया तो युवक गुस्से में आ गए और युवती के चेहरे पर नुकीली वस्तु से वार किया। इस घटना में युवती के चेहरे पर घाव हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।