मर्सिडीज कार में मिले 35 लाख के नोट, एक हजार के पुराने नोट में रखी गई रकम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद कालेधन को सफेद में बदलने की कोशिश लगातारी जारी है। ऐसी ही एक साजिश का मंगलवार को गुड़गांव पुलिस ने भंडाफोड़ किया।
मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे पुलिस की टीम ने गुड़गांव के सेक्टर 29 में नाकेबंदी के दौरान एक मर्सिडीज कार से 35 लाख रुपये के पुराने नोट बरामद किए हैं।
गुड़गांव पुलिस ने सेक्टर 29 गैलेरिया रेड लाइट पर नाकेबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस ने शक होने पर एक मर्सिडीज कार नंबर एचआर26 सीआर 6600 को रोका। कार में तीन लोग सवार थे।
अलग-अलग जगहों से हैं तीनों आरोपी
कार में पकड़े गए लोगों में पलवल निवासी निखिल शामिल है जो गुड़गांव के एमएलए हॉस्टल में रह रहा था। दूसरा शख्स हरिद्वार निवासी अनुराग है जो दिल्ली के रोहिणी में रहता है। तीसरे शख्स की पहचान दिल्ली निवासी रजत के तौर पर हुई है।
पुलिस ने जब इनके कार की तलाशी ली तो कार की डिग्गी में से 35 लाख रुपये नगद पाए गए। ये पूरी राशि एक हजार रुपये के पुराने नोटों में थी। माना जा रहा है कि यह काला धन है जिसे ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस ने इस बारे में आयकर विभाग को सूचित कर दिया है।
मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली पुलिस ने रेलवे स्टेशन से 27 लाख रुपये का कैश बरामद किया था। हालांकि ये सभी नई नोटों थीं जिन्हें अवैध तौर रास्ते से मुंबई से दिल्ली लाया गया था।