फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram: Ola launches emergency app for doctors and patients by government support

गुरुग्राम : सरकार के सहयोग से चिकित्सकों और मरीजों के लिए ओला ने लॉन्च किया इमरजेंसी एप

Mon, 13 Apr 2020 10:00 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 13 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Gurugram: Ola launches emergency app for doctors and patients by government support
सांकेतिक तस्वीर

राइडिंग कंपनी ओला ने हरियाणा सरकार के साथ बातचीत कर सोमवार को ‘ओला इमरजेंसी एप’ लांच किया, जिसकी मदद से जरूरतमंदों को अनिवार्य चिकित्सा यात्राओं की सुविधा दी जाएगी। जिले में यह एप जरूरत के मुताबिक मरीजों व चिकित्सकों को सुविधाजनक, विश्वसनीय और सुरक्षित परिवहन सेवा प्रदान करेगा।

विज्ञापन


ओला के प्रवक्ता आनंद सुब्रमण्यम ने बताया कि एप सोमवार से ही जिले में उपलब्ध है। इसके जरिए बुक होने वाली कारों में मास्क व सैनिटाइजर समेत कोरोना से बचाव के सारे संसाधन मौजूद हैं और इन कारों को विशेष रूप से प्रशिक्षित ड्राइवर ही चलाएंगे। लोग ओला इमरजेंसी कैटेगरी को सिलेक्ट कर अपने एप से कैब बुक कर सकते हैं और शहर के अस्पतालों की सूची से अपना ड्रॉप लोकेशन एंटर कर सकते हैं।
विज्ञापन


दस क्लस्टरों में बांटा जिला 
जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य जांच और कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जिले को 10 क्लस्टरों में बांटा है। आठ क्लस्टर शहरी क्षेत्र और दो क्लस्टर पटौदी व घेंगोला में बनाए गए हैं। घेंगोला क्लस्टर में रायपुर गांव को शामिल किया गया है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमितों की पहचान के लिए आशा और आंगनबाड़ी वर्करों की टीमें बनाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त अमित खत्री ने बताया कि जिला में संक्रमितों की जांच का सर्वे जल्द ही पूरा कर किया जाएगा। एक टीम एक दिन में करीब 50 घरों को कवर करती है। वजीराबाद सेक्टर-39 क्लस्टर में सर्वे का काम पूरा किया जा चुका है।

वहीं सर्वे कार्य की नोडल अधिकारी डॉ. सुधा गर्ग ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 19 पीएचसी हैं, जिनमें स्क्रीनिंग का इंचार्ज संबंधित पीएचसी के मेडिकल ऑफिसर को बनाया गया है। एमओ के सुपरविजन में क्षेत्रवार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में तीन सीएचसी पटौदी, फर्रुखनगर व घेंगोला में है, जहां क्षेत्रवार टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed